Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

क्या दिल्ली में आएगा बड़ा जल संकट, जानें पूरी बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 22, 2023
in दिल्ली
A A
Delhi Jal Board
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर अफसरशाही और आम आदमी पार्टी की सरकार टकराव की मुद्रा में हैं। ताजा विवाद पानी को लेकर है जिसकी वजह से दिल्ली में बड़े जल संकट का दावा किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसको लेकर ‘पैनिक बटन’ दबा दिया है। दिल्ली सरकार की प्रमुख मंत्री आतिशी ने तो मंगलवार को ‘इमर्जेंसी हालात’ बताते हुए वित्त सचिव आशीष वर्मा पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड का फंड रोक दिया है। वहीं, वित्त सचिव ने कहा कि यह दावा करना गलत है कि शहर में पानी आपूर्ति या सीवेज ट्रीटमेंट रुक जाएगा।

दिल्ली की जल और वित्त मंत्री अतिशी ने वर्मा पर दिल्ली जल बोर्ड के लिए फंड की दूसरी किस्त रोकने का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना को लेटर लिखकर हस्तक्षेप करने को कहा है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में जल और स्वच्छता का बड़ा संकट आ सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि महामारी जैसे हालत पैदा हो सकते हैं। वर्मा ने कहा कि सरकार लोन और ग्रांट केवल नए काम के लिए देती है और इन प्रॉजेक्ट्स के लिए फंड जमीन पर हुई प्रगति के आधार पर जारी किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘1,598  करोड़ रुपए दिल्ली जल बोर्ड को जून में ही जारी किए जा चुके हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि फंड का दुरुपयोग नहीं हो रहा है, काम की प्रगित के सबूत और जियोटैगिंग के आधार पर आगे की धनराशि जारी की जाएगी।’

इन्हें भी पढ़े

ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Load More

वर्मा ने कहा, ‘मूल काम का प्रबंधन डीजेबी के अपने कर्माचारी करते हैं और निकट भविष्य में रुकने की संभावना नहीं है। पानी की आपूर्ति और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट डीजेपी की अपनी जिम्मेदारी है। यह कहना गलत है कि पानी आपूर्ति या सीवेज ट्रीटमेंट रुक जाएगा।’ पिछले दशक में एमसीडी को भी ऐसे ही वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से ठेकेदारों को देरी से पेमेंट, वेतन और विकास कार्यों में देरी हुई। वर्मा ने कहा, ‘सरकार सैलरी, रिपेयर और मेंटिनेंस के लिए डीजेपी को पैसा नहीं देती है। यह खर्च डीजेपी के अपने राजस्व से चलाया जाता है। सरकार लोन और ग्रांट केवल नए काम के लिए देती है और फंड जमीन पर हुई प्रगति के आधार पर दिया जाएगा।’ एलजी सचिवालय ने आतिशी के लेटर पर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दिल्ली जल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फंड में देरी का असर विकास, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने, यमुना सफाई और सीवर, पानी की नई पाइप लाइन्स बिछाने या बदलने जैसे कामों पर हो सकता है। 21 नवंबर को लिखे अपने लेटर में जल मंत्री ने कहा है कि दिल्ली के वित्त विभाग ने वह फंड भी जारी करने से इनकार कर दिया है जो सरकार 2023-24 के बजट में आवंटित कर चुकी है और दिल्ली विधानसभा ने पास किया है। आतिशी ने कहा, ‘यह सामान्य शासन प्रक्रिया है और पहले कभी वित्त विभाग ने सहायता अनुदान और लोन की किस्त जारी किए जाने पर रोक लगाने के लिए इतने सवाल नहीं उठाए।’ एचटी ने आतिशी के लेटर की एक कॉपी देखी है। इसमें कहा गया है,’वर्मा की अगुआई में फाइनेंस और प्लानिंग डिपार्टमेंट आपत्तियों का निपटारा किए जाने पर नए और अलग तरीके की आपत्तियां जाहिर करता है।’

दिल्ली जल बोर्ड के 8 नवंबर के एक नोट के मुताबिक 2023-24 के बजट में 4839.50 करोड़ रुपए मंजूर किया गया था और मई 2023 में 1598 करोड़ रुपए की किस्त जारी की गई थी। दस्तावेज के मुताबिक, ’31 अक्टूबर तक 910 करोड़ रुपए की डिमांड पेंडिंग है, लेकिन इसे जारी नहीं किया जा सकता है क्योंकि पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं है। शेड्यूल के मुताबिक दूसरी किस्त अक्टूबर में आनी थी और अन्य दस्तावेजों के साथ यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट डीजेबी ने 12 सितंबर 2023 को भेज दिया था।’ नोट में कहा गया है कि डिपार्टमेंट को कामों का ब्योरा और पहली किस्त के फंड इस्तेमाल की जानकारी मांगी गई थी और अधिकतर का जवाब दिया जा चुका है। 9 नवंबर को अपडेट के साथ ब्योरा भेजा गया है। बताया गया बै कि लंबित 910 करोड़ में से 440 करोड़ रुपए पानी के काम और 470 करोड़ रुपए सीवर के लिए हैं।

आतिशी ने अपने लेटर में कहा कि वर्मा की ओर से डाली गई बाधा की वजह से दिल्ली जल बोर्ड में संसाधनों का गंभीर संकट पैदा हो गया है जिसकी वजह से डीजेबी के वेंडर्स को पेमेंट नहीं मिला है। अब उन्होंने मेंटिनेंस और सफाई का काम करने से मना कर दिया है, जोकि जल आपूर्ति और ड्रेनज सिस्टिम के सुचारू रहने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘पानी के टैंकर दिल्ली की झुग्गियों में पानी देने से मना कर रहे हैं। इससे जन स्वास्थ्य के लिए संकट पैदा हो सकता है और दिल्ली में महामारी की स्थिति पैदा हो सकती है। यह चौंकाने वाली बात है कि कैसे एक अधिकारी अकेले अपनी शर्मनाक बाधा डालने वाली रणनीति से पूरी दिल्ली को बंधक बना रहा है।’ एचटी ने कुछ ठेकेदारों से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। वहीं दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में मौजूदा समय में पानी आपूर्ति का कोई संकट नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि में हुआ आनंद मेला का आयोजन

February 4, 2026
kainchi dham

कैंची धाम में क्यों बढ़ी जेन-जी की आस्था? हैरान कर देगी वजह!

January 6, 2026
महात्मा गांधी भगत सिंह

आत्म पराजय का रास्ता

October 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.