Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

न OTP, न किसी लिंक पर किया क्लिक, फिर भी खाते से 1 लाख कैसे हुए गायब!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
online fraud
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: किसी के साथ ओटीपी या किसी लिंक पर क्लिक करने को लेकर अक्सर मना किया जाता है, इसे लेकर साइबर पुलिस के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भी बार-बार सतर्क रहने के लिए कहा जाता है। हालांकि, तब क्या करें जब बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या फिर फोन में ओटीपी न आने पर बैंक खाते से पैसे उड़ जाएं? आपके पास न तो कोई मैसेज आए जिस पर आपने क्लिक किया हो और न ही आपके डिजिटल पेमेंट ऐप (Digital Payment App) में लाखों रुपये पड़ें हों, लेकिन फिर भी डिजिटल वॉलेट से 1 लाख रुपये कट जाए तो क्या किया जाए?

शायद आपके लिए ये मामला समझना ही थोड़ा मुश्किल हो जाएगा कि कैसे बिना ओटीपी, बिना लिंक या मैसेज के खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं, तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक ताजा मामला कुछ ऐसा ही सामने आया है। कर्नाटक में एक महिला के डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet) से 1 लाख रुपये की चोरी हुई, लेकिन इससे पहले महिला के पास कोई ओटीपी या लिंक नहीं आया। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानने के साथ ही कैसे अपने बैंक खाते को सुरक्षित रख सकते हैं ये भी जानते हैं।

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
Load More

पैसे भेजने के बहाने उड़े 1 लाख रुपये

कर्नाटक में 43 वर्षीय महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पास न तो कोई लिंक आया और न ही कोई ओटीपी आया था, लेकिन उसके डिजिटल पेमेंट अकाउंट से पैसे भेजने के बहाने 1 लाख रुपये डिजिटल वॉलेट से उड़ गए।

पिता के दोस्त के नाम से आई कॉल

बताया जा रहा है कि महिला के पास एक साइबर बदमाश की कॉल (Call Fraud) आई थी, जिसने खुद को महिला के पिता का दोस्त बताया था। हालांकि, ये एक फिशिंग स्कैम था जिसमें महिला को फंसाकर उसके खाते से 1 लाख रुपये उड़ा दिए गए। महिला का कहना है कि 22 नवंबर, बुधवार की शाम को उसके पास 4.45 से 5 बजे के बीच एक कॉल आई, जिसने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया और अकाउंट से 1 लाख रुपये की चोरी कर ली।

पुलिस नहीं समझ पाए भाषा

हेब्बल की रहने वाली और पेशे से शिक्षिका महिला का आरोप है कि उसने पैसे खोने के 1 घंटे से कम समय में शिकायत दर्ज करवाई थी और अपने खाते को भी फ्रीज करने के लिए पुलिस थाने गई, लेकिन पुलिस ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में व्यस्त होने का दावा देते हुए देरी की। इसके अलावा ये भी कहा कि उसे पुलिस से फोन करके संपर्क किया था, लेकिन वो न अंग्रेजी समझ पा रहे थे और न ही हिंदी भाषा।

चल रहा है नया तरीका

वहीं, इस मामले को लेकर शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसे कुछ मामले देखने को मिल रहे हैं और ये एक नया साइबर अपराध का चलन लगता है। जानकारी के लिए बता दें कि स्कैमर ने महिला की यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करके फ्रॉड किया है।

महिला ने बताया कि उसके पास जब पिता के दोस्त के नाम से कॉल आई तो उससे यूपीआई आईडी पूछी गई थी, जिसे बताने के बाद उसके फोनपे खाते से दो बार में 25-25 हजार रुपये कटे और फिर जैसे ही महिला को पता चलता कि वो किसी झांसे की शिकार हुई उसके खाते से 1 लाख रुपये तक उड़  गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने बदमाश के खाते को फ्रीज करने के लिए बैंक को एक ईमेल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

किन बातों का रखना चाहिए ख्याल

  • अपने बैंक खाते का मैसेज नोटिफिकेशन जरूर ऑन रखना चाहिए।
  • किसी के साथ भी यूपीआई का लिंक, QR Code या UPI ID साझा न करें।
  • किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी के साथ ओटीपी को साझा न करें।
  • ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर पुलिस को शिकायत करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

RECPDCL ने महान ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

March 29, 2025
pakistan vs india weapons

ऑपरेशन सिंदूर 2 : सीमा पर तनाव, दिलों में तूफान… भारत-पाक तनाव में पड़ोसी देश किसके साथ?

May 9, 2025
Solar panel

COP27 क्या है, और यह इतना ज़रूरी क्यों है?

November 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.