Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पैगंबर के अपमान पर बढ़ा बवाल तो NIT बंद, हॉस्टल तक कराए खाली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 30, 2023
in राज्य
A A
nit srinagar
26
SHARES
868
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर: चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी)-श्रीनगर ने गुरुवार को शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली करने के लिए भी कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर सोशल मीडिया पर एक छात्र की पोस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के अन्य संस्थानों में भी फैलने के एक दिन बाद एहतियात के तौर पर एनआईटी सहित दो कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित कर दी गईं।

छात्र कल्याण के डीन ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें लिखा है कि सभी छात्रावास बोर्डर्स (लड़कों और लड़कियों को) तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया जाता है। इसमें कहा गया है, “यह सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है।” एक अलग आदेश में, रजिस्ट्रार ने कहा कि पीएचडी और पीजी छात्र 15 दिसंबर, 2023 से अपना काम फिर से शुरू कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

एनआईटी-श्रीनगर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अवकाश की घोषणा की जबकि इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स ने आज के लिए निर्धारित सभी कक्षा कार्य और परीक्षाओं को निलंबित कर दिया। धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने वाली, एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मंगलवार को एनआईटी-श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसे छुट्टी पर घर भेज दिया गया है। छात्र जम्मू-कश्मीर का निवासी नहीं है।

छात्रों ने शहर के निगीन इलाके में स्थित संस्थान के दोनों गेट को बंद कर दिया और परिसर के अंदर नारे लगाए। विरोध के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र के खिलाफ समुदायों के बीच धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया है। पोस्ट के खिलाफ बुधवार को यहां अमर सिंह कॉलेज और इस्लामिया कॉलेज में भी विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके वीडियो कई सोशल मीडिया यूजर ने साझा किए।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), कश्मीर वी. के. बिरदी ने मंगलवार को कहा, ‘‘पुलिस को एनआईटी परिसर में छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बारे में सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला कि एक छात्र ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। हालांकि वीडियो छात्र का नहीं था, बल्कि यूट्यूब से लिया गया था।’’ बिरदी ने कहा कि पोस्ट की सामग्री ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आईजीपी ने कहा था, ‘‘पुलिस को एनआईटी रजिस्ट्रार से एक लिखित शिकायत मिली है जिसमें कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। हमने कानून की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है। जांच जारी है।’’

‘पैगंबर मुहम्मद के प्रति सम्मान रखता हूं’: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी

इस बीच जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने एएनआई से कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस पैगंबर मुहम्मद का सर्वोच्च सम्मान करती है और किसी भी परिस्थिति में हम इसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे।” उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने कर्तव्यों को बहुत जिम्मेदारी से निभाएगी… हम पर भरोसा करें, जैसे हमने तुरंत मामला दर्ज किया, हम इसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे। इसके बहाने अन्य तत्वों को इसमें न कूदने दें।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जलवायु परिवर्तन

सीओपी27: दुनिया के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर 2022 में क्या किया है

November 6, 2022
WCL

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन

October 19, 2024
Magician book

जीवन की खूबसूरती को दिखाती है ‘जादूगरनी’

March 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.