Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मॉल में चल रहा था ‘सेक्स बाजार’, पकड़ी गईं 44 लड़कियां और 21 लड़के

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 3, 2023
in राज्य
A A
देह व्यापार
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गाजियाबाद : गाजियाबाद के एक मॉल में ‘सेक्स बाजार’ चल रहा था। पुलिस ने मॉल में छापा मारा और स्पा सेंटर से 44 लड़कियों को पकड़ा है। ऐसे में उन लड़कियों ने अब अपनी आपबीती सुनाई है। दरअसल, इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में स्पा सेंटर चला रहे आरोपी इन लड़कियों को रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलाने के बहाने देह व्यापार में धकेल रहे थे। शुक्रवार रात छह स्पा सेंटर से बरामद 44 लड़कियों में से करीब 30 ने यह बात पुलिस को बताई।

लड़कियों ने बताया कि आरोपी धमकी देते थे कि उनकी बात नहीं मानने पर देह व्यापार करने का आरोप लगा बदनाम कर देंगे और परिवार को भी बता देंगे कि तुम्हारे घर की लड़की सेक्स रैकेट का हिस्सा है। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार शाम आदित्य मॉल में चल रहे छह स्पा सेंटर पर छापा मारकर संचालकों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक महिला भी थी। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री मिली थी।

इन्हें भी पढ़े

projects start in Uttarakhand

उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स!

August 21, 2026
cm yogi

योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार, यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार

August 21, 2026
development of Bihar

बिहार के विकास को लेकर केंद्र के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर, केंद्रीय मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

August 21, 2026
राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
Load More

पुलिस ने 21 युवकों और 44 युवतियों को हिरासत में लिया था। हालांकि, युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। शनिवार को गिरफ्तार आरोपी दीपक गौड़, ओमप्रकाश, निशा, जितेंद्र कुमार, दीपक शर्मा और ललित भाटी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी युवतियों ने बताया कि उन्हें स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की जॉब के लिए बुलाया गया था। पहले रिसेप्शन पर बैठाया गया और फिर देह व्यापार के लिए कहा गया। इनकार करने पर कहा गया कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा है। यदि उनकी बात नहीं मानी तो परिवार को बता देंगे कि तुम भी इस रैकेट का हिस्सा हो। कई युवतियों के नहीं मानने पर उन्हें पुलिस से पकड़वाने की धमकी तक भी दी गई।

फरार आरोपियों को तलाश रही पुलिस
एसीपी के मुताबिक आरंभिक जांच में युवतियों को ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। इसके लिए स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजरों ने अलग-अलग पैंतरे अपनाए थे। इस मामले में पांच आरोपी अभी भी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

अधिक कमाई का प्रलोभन दिया
पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें लालच भी दिया कि इसका हिस्सा बनने पर उन्हें रिसेप्शनिस्ट के रूप में 12-15 हजार के बजाय 40-50 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके अलावा भी कई प्रलोभन दिए।

पूर्वोत्तर राज्यों की भी युवतियां शामिल
देह व्यापार में आरोपियों ने जिन युवतियों को धकेला, वे गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों की रहने वाली हैं। इन्होंने बताया कि परिवार की मदद करने के लिए वे नौकरी करना चाहती थीं, लेकिन इस चंगुल में फंस गईं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Yogi

योगी राज में दुरुस्त हुआ यूपी का स्वास्थ्य

December 29, 2023
Mallikarjun Kharge

गारंटियां ठीक हैं, लेकिन…

May 27, 2023
Corona virus

चीन जैसी कोरोना लहर से क्या भारत बच पाएगा?

December 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे, भाजपा देशभर में कार्यक्रमों की बनाएगी रूपरेखा
  • रोटी, कपड़ा और मकान के बाद क्या अब AI बन रहा असल जरूरत!
  • उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.