Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

हिंदू देवी-देवताओं पर AAP नेता का विवादित बयान, BJP ने की ये मांग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 7, 2023
in दिल्ली
A A
Rajendra Pal Gautam
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली की सियासत सर्दियों के मौसम में भी गर्म बनी हुई है. एक के बाद एक आम आदमी पार्टी (AAP) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के लिए मुसीबतें खड़ी हो जात रही हैं. इसे एक अवसर के रूप में पाकर विपक्षी दल आप और सीएम केजरीवाल पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. ताजा मामला भगवान राम (Lord Ram) को न मानने और मंदिरों में पूजा न किए जाने को लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) की ओर से दिए गए विवादित बयान से जुड़ा हुआ है. बीजेपी (BJP) ने न सिर्फ आप नेता को आड़े-हाथों लिया है, बल्कि केजरीवाल पर भी निशाना साधा है.

सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने लहराड़ा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उनसे भगवान राम को न मानने और पूजा करने के लिए मंदिरों में न जाने को कहा. आप के पूर्व मंत्री के इस बयान को लेकर राजधानी में सियासत शुरू हो गई. एक तरफ बीजेपी नेता हरीश खुराना ने गौतम के बयान को लेकर कहा कि आप का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आ गया है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है.

इन्हें भी पढ़े

Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Load More

इंडिया गठबंधन पर भी साधा निशाना

हरीश खुराना ने कहा, “राजेंद्र पाल गौतम ने अपने विवादित बयान में कहा कि क्यों दलित महिलाएं हिंदुओं के मंदिरों में जाती हैं और भगवान की पूजा करती हैं, जबकि वहां उनका रेप किया जाता है, उनकी हत्या कर दी जाती है.” इसको लेकर उन्होंने आप नेता समेत उनके नए गठबंधन ‘इंडिया’ को भी निशाने पर लिया. खुराना ने कहा कि इनके सभी नेता हिन्दू विरोधी हैं और सनातनी आस्था के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं, फिर चाहे वो डीएमके के नेता स्टालिन हों, सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य हों या फिर आप के राजेंद्र पाल गौतम. ये सभी हिंदुओं के देवी-देवताओं और मंदिरों का अपमान करते रहते हैं. उन्होंने गौतम के बयान के लिए सीएम केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी शह पर इस तरह के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल हिन्दू देवी-देवताओं और मंदिरों के लिए किए जाते हैं.

गौतम को निष्कासित करने की मांग

वहीं वीरेंद्र सचदेवा ने भी आप नेता के इस विवादित बयान को लेकर सीएम केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि आज जहां पूरा देश राम मंदिर में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के इंतजार में हैं और इसे लेकर देश भर में हर्ष का माहौल है, वहीं आप नेता और मुख्यमंत्री इस बात को लेकर दुखी हैं. राजेंद्र पाल गौतम की ओर से हिंदू धर्म को अपमानित करने वाली टिप्पणी काफी पीड़ादायक है. उनका कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि बार-बार उनके नेता इस तरह से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहते हैं, जिनका कारण उनकी समझ से परे है. उनकी मांग है कि केजरीवाल तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें और राजेंद्र पाल गौतम पर कार्रवाई करते उन्हें पार्टी से निष्कासित करें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

93वां बलिदान दिवस: कब-कहां पैदा हुए? सवालों के जवाब से आजाद अब भी आजाद!

February 26, 2024
Israel

इजरायल का अकेले पड़ना किसी सजा से कम नहीं

November 2, 2023
illegal madrassas

भारत-नेपाल सीमा पर एक्शन… अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख्ती, सुरक्षा या सियासत ?

May 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.