Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

India Vs South Africa T20 मैच में हुई रिकॉर्डों की बरसात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 15, 2023
in खेल
A A
team India
19
SHARES
633
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव के शतक और कुलदीप यादव के पांच विकेट ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में ध्वस्त करके रख दिया. इस तरह तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. भारत ने पहले खेलते हुए कप्तान सूर्या के ऐत‍िहास‍िक 56 गेंदों में 100 रन की बदौलत 201/7 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में खेलने उतरी अफ्रीकी टीम 95 रन पर सिमट गई और 106 रनों से हार गई. यह उसकी  रनचेज करते हुए तीसरी सबसे बड़ी हार रही.

वहीं बर्थडे बॉय कुलदीप यादव ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए. जो जन्मद‍िन वाले दिन टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. वहीं उप-कप्तान रवींद्र जडेजा ने भी दो विकेट अपने नाम किए. मुकेश और अर्शदीप को एक-एक सफलता मिली.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

बहरहाल, इस मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने टी20 में अपना चौथा शतक जड़ा, सूर्या ने अपनी पारी में 8 छक्के और 7 चौके जमाए. इस तरह उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा के टी20 में सर्वाध‍िक शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली. मैक्सवेल और रोह‍ित के भी इस फॉर्मेट में 4-4 शतक हैं.

टी20 सीरीज के इस आखिरी मुकाबले में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए. टीम ने 29 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. शुभमन गिल (12) और तिलक वर्मा (0) केशव महाराज की लगातार 2 गेंदों पर आउट हो गए थे.

इसके बाद सूर्या और यशस्वी ने 70 गेंदों पर 112 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला और बड़े स्कोर तक पहुंचाया. यशस्वी 41 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए, एकबारगी को लग रहा था कि वो शतक जड़ सकते है. दूसरी ओर सूर्या ने मोर्चा संभाले रखा शतकीय पारी खेली. साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और लिजाड विलियमस ने 2-2 झटके. जबकि तबरेज शम्सी, नांद्रे बर्गर को 1-1 विकेट मिला.

मैच में 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 13.5 ओवर में ही 95 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 35 और एडेन मार्करम ने 25 रन बनाए. जबकि 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट झटके.

T20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा हार का अंतर (रनों द्वारा)

  • 111 बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2023
  • 107 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान‍िसबर्ग, 2023
  • 106 बनाम भारत, जोहान‍िसबर्ग, 2023
  • 97 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020
  • 95 बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2023

T20I में जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिटर्न

  • 5/17 – कुलदीप यादव (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान‍िसबर्ग, 2023
  • 4/9 – वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम भारत, कोलंबो (आरपीएस), 2021
  • 4/21 – इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014
  • 4/25 – कार्तिक मयप्पन (यूएई) बनाम आयरलैंड, दुबई (ICCA), 2021

तीन गेंदबाजों ने अपने जन्मदिन पर टी20ई में भारत के लिए गेंदबाजी की है. कुलदीप से पहले, युवराज सिंह ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 3/23 का स्कोर हासिल किया था और रवींद्र जडेजा ने 2020 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1/30 का स्कोर हासिल किया था, ये सभी बाएं हाथ के स्पिनर हैं. जिनका जन्म दिसंबर में हुआ.

T20I में भारत के लिए पांच विकेट

  • 6/7 – दीपक चाहर बनाम बांग्लादेश, नागपुर, 2019
  • 6/25 – युजवेंद्र चहल बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2017
  • 5/4 – भुवनेश्वर कुमार बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
  • 5/17 – कुलदीप यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान‍िसबर्ग, 2023
  • 5/24 – भुवनेश्वर कुमार बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान‍िसबर्ग, 2018
  • 5/24 – कुलदीप यादव बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2018

T20I में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम ऑल-आउट स्कोर

  • 89 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान‍िसबर्ग, 2020
  • 95 बनाम भारत, जोहान‍िसबर्ग, 2023
  • 96 बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020
  • 98 बनाम एसएल, कोलंबो (आरपीएस), 2018
  • 100 बनाम PAK, सेंचुरियन, 2013

T20I में भारत के लिए सबसे अधिक जीत का अंतर (रनों द्वारा)

  • 168 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
  • 143 बनाम आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 2023
  • 106 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान‍िसबर्ग, 2023
  • 101 बनाम अफगान‍िस्तान, दुबई, 2022
  • 93 बनाम श्रीलंका, कटक, 2017

सूर्या हुए इंजर्ड, क्या आईपीएल खेलेंगे? 

मैच के दौरान भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इंजर्ड हो गए. वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे. वो इस समय आईसीसी टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 के पायदान पर काबिज हैं. उन्हें भारतीय टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 भी खेलनी है. इसके बाद आईपीएल और फ‍िर टी20 वर्ल्ड कप होना है. ऐसे में सूर्या की फ‍िटनेस पर BCCI क्या अपडेट देती  है, इस पर सभी की नजर रहेगी.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ramayana and Mahabharata

स्कूलों में रामायण और महाभारत पढ़ाने की तैयारी

November 22, 2023
WCL

वेकोलि में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 3, 2025
yogi

उपद्रवियों को सीएम योगी की चेतावनी, बोले- जो ऐसा करेगा उसका जहन्नुम का टिकट कटवा दिया जाएगा!

September 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.