Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

दीनदयाल उपाध्याय के गुजराती संस्करण का विमोचन, एकात्म मानव दर्शन पर 100 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत हुए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 4, 2026
in राज्य, विशेष
A A
Deendayal Upadhyay released
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अर्जुन सिंह


अहमदाबाद। गुजरात विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार और समर्पण पर आधारित पुस्तक समर्पण दीनदयाल उपाध्याय के गुजराती संस्करण का विमोचन गुरुवार अहमदाबाद में किया गया। इस अवसर पर एकात्म मानव दर्शन विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए विद्वानों, चिंतकों, शोधकर्ताओं और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने सहभागिता की तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन और दर्शन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

इन्हें भी पढ़े

gslv-f17 - pm modi

GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई, बताया देश के लिए गर्व का क्षण

September 4, 2026
CM Dhami

खेल महाकुंभ 2026: CM धामी बोले- उत्तराखंड को बनाएंगे देश की ‘खेलभूमि’

September 3, 2026
idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
haridwar kumbh mela

‘वेलकम’ नहीं ‘स्वागतम्’ से गूंजेगा कुंभ, हरिद्वार-ऋषिकेश बनेंगे संस्कृत नगरी

September 3, 2026
Load More

सेमिनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से आए शोधकर्ताओं ने 100 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इन शोध-पत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद, अर्थनीति, मानव-केंद्रित विकास और भारतीय चिंतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पुस्तक के लेखक चन्दन कुमार ने बताया कि समर्पण दीनदयाल उपाध्याय का भारत की कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि सेमिनार में प्रस्तुत शोध-पत्रों का भी गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशन कराया जाना चाहिए, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और एकात्म मानव दर्शन से संबंधित शोध को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आधुनिक युग के महान चिंतकों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद जब देश विभिन्न पश्चिमी राजनीतिक विचारधाराओं के प्रभाव में था, तब पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय दृष्टिकोण पर आधारित मौलिक विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी चिंतन में व्यक्तिवाद, पूंजीवाद, समाजवाद, साम्यवाद और राष्ट्रवाद जैसी विभिन्न विचारधाराओं के बीच संघर्ष दिखाई देता है, जबकि एकात्म मानव दर्शन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक-दूसरे से जोड़ने वाला दर्शन है। इसमें व्यक्ति और समाज, व्यक्ति और राष्ट्र तथा विभिन्न राष्ट्रों के हितों को परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे का पूरक माना गया है। कहा कि भारतीय दर्शन का आधार संघर्ष के बजाय संवाद, पारस्परिक स्नेह, विश्व बंधुत्व और वैश्विक एकता है।

गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगदीशभाई जोशी ने स्वागत भाषण में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों और चिंतकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुजरात विश्वविद्यालय के परिसर में इतने बड़े स्तर पर विद्वानों का एकत्रित होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कहा कि सेमिनार के आगामी सत्रों में प्रस्तुत शोध-पत्रों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणादायी चिंतन और भारतीय दर्शन को समझने का अवसर मिलेगा और भारतीय चिंतन और मूल्यों से प्रेरित युवा पीढ़ी ही भारत 2047 श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए प्रो. डॉ. हितेशभाई पटेल और उनकी पूरी टीम, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। राज्यशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत शोध-पत्रों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अकादमिक दृष्टि से समझने और वर्तमान समय के संदर्भ में उनके महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय दर्शन, संस्कृति और मानवीय मूल्यों पर आधारित चिंतन को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुस्तक विमोचन और राष्ट्रीय सेमिनार के माध्यम से गुजरात विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर व्यापक बौद्धिक और अकादमिक विमर्श देखने को मिला।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि के एक दिवसीय दौरे पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल 

June 9, 2023
radha rani barsana

राधा रानी की जन्मस्थली के विकास के लिए योगी सरकार ने मंजूर किए 206 करोड़ की राशि

April 15, 2025
CM Dhami

सीएम धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट, की ये मांग

April 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वॉट्सऐप पर आया नया ₹ बटन, अब चैट करते-करते भरें बिजली-पानी का बिल
  • GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी ने इसरो को दी बधाई, बताया देश के लिए गर्व का क्षण
  • दीनदयाल उपाध्याय के गुजराती संस्करण का विमोचन, एकात्म मानव दर्शन पर 100 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत हुए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.