नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे जोहैनेसबर्ग के वॉनडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इसे गलत साबित करते हुए पावरप्ले के अंदर 4 विकेट झटक लिए हैं. अर्शदीप ने अपने पहले ओवर में ही दो गेंदों पर दो विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया. हैट्रिक गेंद पर कप्तान एडन मारक्रम भी बीट हुए थे लेकिन उछाल ने उन्हें बचा लिया.
साउथ अफ्रीका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
अर्शदीप ने पावरप्ले की अंतिम गेंद पर हेनरिक क्लासेन को बोल्ड करते हुए स्कोर 52 रन पर 4 विकेट कर दिया. इसके बाद अगले ओवर में आवेश खान ने भी दो गेंदों में दो विकेट चटका दिए, जिससे मेजबानी टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. दरअसल, घर में 6 विकेट गिरने पर साउथ अफ्रीका का यह सबसे कम स्कोर है. इससे पहले वॉनडरर्स में ही 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा विकेट विकेट गिरने पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 66 रन था.







