Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

AAP ने कांग्रेस को बता दिया लोकसभा चुनाव का ‘प्लान-5’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 9, 2024
in दिल्ली, राज्य
A A
Congress AAP
12
SHARES
384
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में इंडिया गठबंधन के साथ उतरने का फैसला किया है। पार्टी अब कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर मंथन में जुटी है। कांग्रेस से पहले दौर की बैठक में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ दिल्ली और पंजाब में नहीं लड़ेगी। ‘आप’ ने कांग्रेस से दिल्ली-पंजाब समेत 5 राज्यों में हिस्सेदारी मांगी है। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल गोपाल राय ने मंगलवार को इसका खुलासा किया।

गोपाल राय ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी कांग्रेस से सीटों को लेकर बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा है कि उनकी पार्टी पांच राज्यों में लड़ना चाहती है। राय ने कहा, ‘सकारात्मक बातचीत चल रही है। अभी सीटों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। 5 राज्यों में आम आदमी पार्टी चाहती है कि गठबंधन में हम साथ मिलकर चुनाव लड़ें। यह प्रस्ताव रखा गया है। कांग्रेस पार्टी भी अपने हाईकमान-संगठन से बात करेगी। फिर अगले मीटिंग में सीटों पर बात होगी।’

इन्हें भी पढ़े

e-auto

चारधाम यात्रा : देहरादून की सड़कें होंगी जाम-मुक्त, प्रशासन के निशाने पर ई-ऑटो

April 6, 2026
पीठाधीश्वर मिथलेश शरण नंदिनी

‘अयोध्या में ‘विकास’ या सांस्कृतिक विनाश?’ संत के बयान से मचा हड़कंप

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
Load More

गोपाल राय ने कहा कि सभी राज्यों में क्या स्थिति होगी उस पर आधिकारिक फैसला लेने की जरूरत है। इसके लिए तैयारी करके दोनों दलों की अगली बैठक होगी जिसमें सीटों पर बातचीत हो सकती है। उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से कहा है कि वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में सीटें चाहती है।

कांग्रेस और ‘आप’ के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक की। ‘आप’ की तरफ से संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने हिस्सा लिया तो कांग्रेस नेता की ओर से गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे नेता मौजूद थे। बैठक के बाद वासनिक ने कहा कि चुनाव से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों को लेकर बैठक की। बातचीत जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे। उसके बाद ही हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे। हर चीज पर विस्तार से चर्चा हुई। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। हम भाजपा को शिकस्त देंगे।’

आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ है और उसने गोवा और गुजरात विधानसभा चुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल की पार्टी काफी मेहनत कर रही है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ पंजाब में एक सीट पर सफलता मिली थी। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में ‘आप’ को चार सीटों पर जीत मिली थी। अपने सबसे बड़े गढ़ दिल्ली में पार्टी लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खोल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चुभती हुई हकीकतें

May 20, 2023
Supreme Court

वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, किसके पक्ष में होगा?

April 16, 2025
new parliament

नई संसद में मोदी के साथ क्यों खड़ीं हैं माया?

May 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.