Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड में तीसरे विधान भवन का मामला फंसा, जानिए क्या है मामला?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 14, 2024
in राज्य
A A
assembly building
14
SHARES
451
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : देहरादून में रायपुर में प्रस्तावित नई विधानसभा और सचिवालय का निर्माण खटाई में पड़ गया है। इसके लिए दी गई करीब साठ हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक मंजूरी केंद्र सरकार ने रद्द कर दी है। इसके पीछे मंजूरी की शर्तों का समय पर और ठीक तरह से अनुपालन ना करने को वजह बताया गया है।

राज्य सरकार की रायपुर में थानो रोड पर स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नई विधानसभा, सचिवालय, मंत्रियों के आवास और कार्यालय बनाने की योजना है। इसके लिए फरवरी 2014 में सरकार ने रायपुर रेंज की 59.9 हेक्टेयर वन भूमि राज्य संपदा विभाग को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजा था।

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

जिसके आधार पर केंद्र ने फरवरी 2016 में इसके लिए सैंद्धांतिक मंजूरी दे दी। इसके साथ ही राज्य से फेज वन की विधिवत मंजूरी के लिए सैद्धांतिक मंजूरी की शर्तों के अनुपालन का प्रस्ताव मांगा। लेकिन सरकार की ओर से करीब पांच साल बाद 2022 में इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया। इसका परीक्षण करने पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने भी पाया कि प्रस्ताव बिना नियत जगह चिन्हित किए भेजा गया है।

प्रस्ताव में देरी और नियत जगह चयन ना होने के आधार पर केंद्र ने 2016 में दी गई लैंड ट्रांसफर की सैद्धांतिक मंजूरी रद्द कर दी। मंजूरी रद्द करने का पत्र एआईजी फॉरेस्ट सुनीत भारद्वाज की ओर से प्रमुख सचिव वन उत्तराखंड और पीसीसीएफ को भेजा गया है।

नए सिरे से भेजना पड़ेगा प्रस्ताव पत्र में ये भी कहा गया है कि इस प्रस्ताव को करीब सात साल का लंबा समय हो गया है। लेकिन इसके लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों से जाहिर होता है कि सरकार इस प्रस्ताव को लेकर गंभीर नहीं है। ये भी कहा गया है कि अगर सरकार चाहती है तो दोबारा नए सिरे से फेज वन की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज सकती है।

पहले से ही दो विधानसभा भवन हैं मौजूद

राज्य में पहले से ही दो विधानसभा भवन मौजूद हैं। एक देहरादून में और दूसरा गैरसैण में। ऐसे में तीसरे विधानसभा भवन के लिए रायपुर में जगह चिह्नित की जा रही थी। इसके अलावा यहां पहले से ही सचिवालय और नेताओं के आवास व कार्यालय मौजूद हैं। इसके बावजूद रायपुर में सचिवालय और नेताओं के बंगले बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।

निर्माण और जमीन खरीद पर है रोक

रायपुर में विधानसभा और सचिवालय का निर्माण प्रस्तावित होने के कारण वहां मुख्य सड़क के आसपास जमीनों की खरीद व निर्माण पर भी रोक लगाई गई है। जिससे लोगों को भी परेशान हैं। लेकिन जिस प्रस्ताव के लिए ये किया गया अब उसके खटाई में पड़ने से फिलहाल रोक हटने की लोगों में उम्मीद जगी है।

बाउंड्री बनाकर करना था चिह्नित

जो वन भूमि दूसरे विभाग को ट्रांसफर करनी थी उसमें बाउंड्री वाल कर उसे चिह्नित करने का भी काम जल्द ही शुरू किया जाना था। वन विभाग इसकी तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले केंद्र ने इसकी लैंड ट्रांसफर अनुमति रद्द कर दी। जिससे अब ये काम भी नहीं हो पाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में पेड़ भी काटे जाने थे। ऐसे में इस अनुमति के रद्द होने के बाद वन विभाग को इसकी भी राहत मिलेगी। वहीं ये क्षेत्र हाथी बहुल होने के कारण वहां हाथियों से सुरक्षा को लेकर भी काम जल्द शुरू होना था।

गैर वन क्षेत्र तलाशने की भी सलाह

केंद्र ने ये भी सलाह दी है कि सरकार को इस प्रस्ताव के लिए गैर वनों वाला क्षेत्र चिह्नित करना चाहिए। ताकि वहां इस तरह की सुविधाएं विकसित की जा सके। इससे वनों की हानि से भी बचा जा सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
israel-iran war

इसराइल-ईरान तनाव : परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले, क्षेत्रीय शांति पर सवाल !

June 13, 2025
JNU campus

जेएनयू कैंपस में हुआ 57वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन

May 8, 2024
127 MPs suspended from Parliament

सुरक्षा में चूक पर हंगामा, संसद से 127 सांसद निलंबित

December 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.