Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलर्ट, मंदिर-मस्जिदों के बाहर सख्त निगरानी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 21, 2024
in राज्य
A A
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलर्ट
18
SHARES
612
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को लेकर हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में पुलिस अलर्ट मोड पर है। खासकर मंदिर और मस्जिदों के बाहर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। अगस्त 2023 में नूंह में हिंसा के बाद गुरुग्राम में जहां कहीं भी उपद्रव हुआ था, उन सभी जगहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं नूंह में इसको देखते हुए पीस कमेटी की बैठक में सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर चल रहे कई तरह के मैसेज और वीडियो को देखते हुए नूंह, तावड़ू और पुन्हाना में मंदिरों और मस्जिदों पर खास नजर रखी जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नूंह पुलिस ने कई स्थानों को संवेदनशील घोषित किया है। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुग्राम और नूंह पुलिस के अलर्ट रहने का सबसे बड़ा कारण नूंह हिंसा है। अगस्त 2023 में बृजमंडल धाम जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह के नल्हड़ महादेव मंदिर के पास हिंसा फैल गई थी। हिंसा की आग सोहना होते हुए गुरुग्राम तक पहुंची। आगे ऐसा कुछ न हो, इसलिए पुलिस से लेकर सीआईडी तक अलर्ट मोड पर है। नूंह के साथ-साथ गुरुग्राम के भी दक्षिण जोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इन्हें भी पढ़े

leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

नूंह के एडिशनल एसपी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों के पास विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी भड़काने वाले संदेश को प्रसारित करने से बचें। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को देखते हुए ही गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सभी धर्मों के सम्मानजनक लोगों को बुलाया गया। सभी से सौहार्द पूर्वक और भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई। गुरुग्राम में भी मंदिरों और मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वहीं शहर में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

सोहना व पुलिस लाइन में रहेगी पुलिस रिजर्व

डीसीपी दीपक गहलावत ने कहा कि पुलिस की ओर से श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसी तरह की खलल पैदा नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान किसी तरह का विवाद न हो उसके लिए पुलिस अलग-अनलग प्वाइंट पर तैनात रहेगी। सोहना, सेक्टर 10, सेक्टर 56 व अन्य स्थान जहां पर नूंह हिंसा के दौरान उपद्रव हुआ था। वहां पर पुलिस बल रिजर्व तैनात किया गया है।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

22 जनवरी व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगर किसी को अति आवश्यक अवकाश की आवश्यकता होगी तो उसको वरिष्ठ की रिपोर्ट के आधार पर ही छुट्टी दी जाएगी।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
REC

आरईसी ने केरल सरकार के साथ ₹18,360 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

March 14, 2025
Makar Sankranti

मकर संक्रांति का महत्त्व

January 12, 2023
अजय कुमार द्विवेदी

पत्रकारों को बदनाम करने वालों पर लगे कड़ी धाराएं : अजय कुमार

February 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.