Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अब किसी भी हॉस्पिटल में होगा कैशलेस इलाज!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 25, 2024
in राज्य
A A
hospitals
14
SHARES
457
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी खरीदने वालों के लिए क्रांतिकारी फैसला आया है. उन्‍हें अब देश के किसी भी अस्‍पताल में कैशलेस इलाज कराने की सुविधा मिलेगी. भले ही वह अस्‍पताल इंश्‍योरेंस कंपनी की लिस्‍ट में हो या नहीं. जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल (GIC) ने पॉलिसी होल्‍डर्स के हित में यह फैसला लिया है. काउंसिल ने जनरल और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनियों के साथ बातचीत के बाद ‘कैशलेस एवरीव्‍हेर’ इनीशिएटिव शुरू किया है. इसमें देश के किसी भी अस्‍पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा देने पर सहमति बनी है.

अभी हेल्‍थ पॉलिसी खरीदने वाले ग्राहक सिर्फ उसी अस्‍पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा ले सकते हैं, जो बीमा कंपनी के नेटवर्क में शामिल होगा. अगर कोई अस्‍पताल कंपनी के नेटवर्क में शामिल नहीं है तो वहां इलाज कराने पर पॉलिसीधारक को पूरा पैसा खुद भरना पड़ेगा और बाद में वह बीमा कंपनी के सामने रीमबर्शमेंट कराना पड़ता है. इसमें मुश्किल ये है कि अगर व्‍यक्ति के पास इलाज के लिए पैसा नहीं है तो उसे बीमा का फायदा भी नहीं मिल सकेगा.

इन्हें भी पढ़े

हिंदू मंदिर

UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

October 21, 2026
Baba Ramdev

बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- ‘अभी सामने आना…’

October 19, 2026
CM Dhami

CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास

October 19, 2026
Technology-based initiatives in the vehicle fitness system

वाहन फिटनेस व्यवस्था में तकनीक आधारित पहल; रीवा में अंकित शुक्ला ने शुरू किया अधिकृत फिटनेस सेंटर

October 18, 2026
Load More

क्‍या है नए नियम में

‘कैशलेस एवरीव्‍हेर’ इनीशिएटिव के तहत बीमाधारक उस अस्‍पताल में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे, जो कंपनी के नेटवर्क में शामिल नहीं है. आपकी बीमा कंपनी इस बात के लिए बाध्‍य होगी कि वह अस्‍पताल में किए गए इलाज का भुगतान करे, भले ही वह इस्‍पताल उसके नेटवर्क में आता हो या नहीं.

बीमाधारक ध्‍यान रखें ये 3 बातें

अगर ऐसे अस्‍पताल में इलाज कराना है, जो कंपनी के नेटवर्क में नहीं है तो उसे 48 घंटे पहले अपनी बीमा कंपनी को इसकी जानकारी देनी होगी.

अगर इमरजेंसी में किसी को इलाज कराना है तो ऐसी स्थिति में अस्‍पताल में भर्ती किए जाने के 48 घंटे के भीतर अपनी बीमा कंपनी को जानकारी देनी होगी.

कैशलेस इलाज की सुविधा कंपनी की ओर से दी गई पॉलिसी में बताए नियम के अनुसार ही रहेगी. नए नियम का उस पर कोई असर नहीं होगा.

1 लाख के निवेश से करोड़पति बना सकता है ये पेड़

1 लाख के निवेश से करोड़पति बना सकता है ये पेड़आगे देखें…

किस तरह के हॉस्पिटल होंगे शामिल

ऐसे अस्‍पताल जहां 15 से ज्‍यादा बेड की सुविधा है और स्‍टेट हेल्‍थ अथॉरिटी के साथ उनका पंजीकरण है, वहां कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है. जो अस्‍पताल नेटवर्क में शामिल नहीं हैं, वहां इलाज का खर्च जिन बीमा कंपनियों के साथ उनका नेटवर्क है, उन्‍हें मिलने वाले रेट के आधार पर ही तय किया जाएगा. इससे ग्राहक से मनमाना पैसा नहीं वसूल सकेंगे.

कंपनी और ग्राहक दोनों को फायदा

कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से बीमा कंपनी और पॉलिसीधारक दोनों को फायदा होगा. अभी बिना नेटवर्क वाले अस्‍पताल में इलाज कराने पर ग्राहक को क्‍लेम करने के लिए तमाम दस्‍तावेज जुटाने पड़ते हैं. ऊपर से बीमा कंपनियों की तमाम तरह के सवालों का जवाब भी देना पड़ता है. कैशलेस इलाज होने पर यह दिक्‍कत खत्‍म हो जाएगी. दूसरी ओर, बीमा कंपनियों को भी फायदा होगा क्‍योंकि फर्जी बिल लगाकर क्‍लेम करने जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Robert Vadra

बैंक बोला – बाढ़ में बह गए रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े दस्तावेज, अब कैसे होगी जांच!

July 21, 2023
Sansad

पुरानी संसद की वो तस्वीरें जो नए भवन में ना ही दिखें तो अच्छा!

September 18, 2023
Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल : जेल में बंद कैदियों के लिए CM सुक्खू ने लांच की ये नई योजना

May 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.