Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा 75 वां गणतंत्र दिवस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 26, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Republic Day
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली। आज का दिन सुखद और प्रेरक है कि हम 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। अपने 25वें वर्ष के आसपास के एक दाग को अगर छोड़ दिया जाए, तो भारतीय गणतंत्र की यात्रा मिसाल रही है। आज स्वतंत्रता हमारी रगों में दौड़ रही है, पर क्या हम गणतंत्र को ठीक वैसे ही याद करते हैं, जैसे करना चाहिए? गणतंत्र की नींव में एक ऐसा संविधान है, जिसकी रचना देश की स्वतंत्रता और समाज की मुक्ति के लिए तपस्या करने वालों ‘ने मिलकर की थी। कुल 17 सत्रों में संविधान सभा की बैठकें हुई थीं और 114 दिन तो केवल मसौदे पर विचार हुआ था। विवाद और विषय के पोर-पोर पर पहुंचकर विद्वान, दार्शनिक नेताओं ने विचार किया था और उसके बाद देश को एक सुविचारित संविधान और सुगठित गणतंत्र नसीब हुआ। क्या हमें गणतंत्र के लिए की गई मेहनत याद है? क्या वह तपस्या याद है, जो डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में संभव हुई थी ? संविधान द्वारा दी गई स्वतंत्रता का आनंद लेते हुए हमें गणतंत्र का ध्यान जरूर रखना चाहिए। गणतंत्र शब्द हमें अपने कर्तव्य या उत्तरदायित्व के लिए स्वतः प्रेरित करता है।

इन्हें भी पढ़े

women reservation bill

महिला आरक्षण बिल पर ‘इंडिया’ गठबंधन देगी साथ?

July 14, 2026
Nitin Gadkari

अब हवा में उड़ने वाली बसें लाने वाले हैं- एथेनॉल मुद्दे के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान

July 14, 2026
monsoon

फिर रफ्तार पकड़ रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में हो रही नई हलचल!

July 14, 2026
ISRO

ISRO अंतरिक्ष जा रहे भारतीय ऐस्ट्रोनॉट को धरती पर वापस कैसे लाएगा?

July 14, 2026
Load More

सत्ता का श्रेय लेने की होड़

सत्ता में सदैव श्रेय लेने की होड़ देखी गई है, पर एक दिन वह भी था, जब उदारमना बाबा साहेब ने कहा था, ‘जो श्रेय मुझे दिया गया है, उसका वास्तव में मैं अधिकारी नहीं हूं। उसके अधिकारी श्री बी एन राउ भी हैं, जो इस संविधान के सांविधानिक परामर्शदाता हैं।’ बाबा साहेब यही नहीं रुके थे, उन्होंने कहा था, ‘सबसे अधिक श्रेय इस संविधान के मुख्य मसौदा लेखक श्री एस एन मुकर्जी को है। बहुत ही जटिल प्रस्थापनाओं को सरल से सरल भाषा में रखने की उनकी योग्यता की बराबरी बहुत मुश्किल से मुमकिन हो सकती है।’ बावा साहेव ने उन कर्मचारियों को भी याद किया था, जिन्होंने दिन-रात एक करके संविधान संयोजन किया था। वह दुनिया कितनी समृद्ध थी, कितने विशाल हृदय थे लोग, जो न्याय,स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर देश की नींव रख रहे थे।

संविधान में राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता

आज हर सभा में हां में हां मिलाने वाले मिल जाते हैं, पर अपनी संविधान सभा में ऐसा कोई नहीं था। हम भूल गए हैं, पर बाबा साहेब ने याद किया था कि संविधान के मसौदे को के वी कामत, डॉक्टर पी एस देशमुख, श्री सिंधवा, प्रोफेसर सक्सेना, के टी शाह, पंडित हृदयनाथ कुंजरू और पंडित ठाकुरदास भार्गव ने आलोचना से कैसे तलवार की धार पर चलाया था, तो कैसे अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर और टी टी कृष्णमाचारी मसौदे के बचाव में पूरी विद्वता के साथ बार-बार उतर आते थे। राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता को देश कैसे भूल सकता है ?

भारतीय गणराज्य की नैतिकता

इतना अच्छा संविधान लिखने के बावजूद बाबा साहेब ने कह ही दिया था, ‘मैं समझता हूं कि संविधान चाहे जितना भी अच्छा हो, यदि उसे कार्यान्वित करने वाले लोग बुरे हैं, तो वह निस्संदेह बुरा हो जाता है।’ दरअसल, यही वह कसौटी है, जहां हमें स्वयं को परखना चाहिए। बेशक, गणतंत्र की नींव में सराबोर त्याग और संविधान रचना में शामिल रही विभूतियां यदि हमारे ध्यान में रहेंगी, तो हम भटकने से बचेंगे। विरल टेलीफोन के दौर से से हम कृत्रिम बुद्धिमता के दौर में आ गए हैं। देश के सामने चुनौतियों का अंबार है, पर आज भी संविधान ताकत है। ध्यान रहे, भारतीय गणराज्य की नैतिकता का स्तर ऊंचा है, इसलिए हमें दुनिया में कुछ ज्यादा कड़ाई से परखा जाता है। हमारे लिए चुनौती है कि हम गणतंत्र को अपने नैतिक बल से सींचते चलें।


संविधान द्वारा दी गई स्वतंत्रता का आनंद लेते हुए गणतंत्र का ध्यान जरूर रखना चाहिए। गणतंत्र शब्द हमें अपने कर्तव्य या उत्तरदायित्व के लिए स्वतः प्रेरित करता है: प्रकाश मेहरा

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-china

कैसे बनेगा आत्मनिर्भर भारत? घटने के बजाय चीन पर बढ़ गई हमारी निर्भरता

July 3, 2024

गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस और हम…?

June 5, 2025
Indian economic

पूरे विश्व में भारतीय आर्थिक दर्शन को लागू करने का समय अब आ गया है!

November 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला आरक्षण बिल पर ‘इंडिया’ गठबंधन देगी साथ?
  • अब हवा में उड़ने वाली बसें लाने वाले हैं- एथेनॉल मुद्दे के बीच नितिन गडकरी का बड़ा बयान
  • गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.