पालमपुर: ट्यूलिप सिटी के नाम से जाने जाने वाले शहर पालमपुर के सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएचबीटी), पालमपुर ने श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए ट्यूलिप के फूलों को अयोध्या भेजा है। यह फूल 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थान पर निर्मित हुए श्री राम मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान को अर्पित किए जाएंगे।

सीएसआईआर-आईएचबीटी का ट्यूलिप गार्डन भारत का दूसरा व हिमाचल प्रदेश का पहला गार्डन है।इसमे ट्यूलिप्स की विभिन्न प्रजातियोंको लगाया जाता है, यह गार्डन हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा एवं पर्यटनको अग्रसर करने में मदद कर रहा है।
फ्लॉरिकल्चर मिशन के नोडल वैज्ञानिक डॉ भव्य भार्गव ने बताया कि ट्यूलिप को इस साल खुले वातावरण व हाइड्रोपोनिक तकनीक द्वारा उगाया गया है। इन फूलों को हम प्रभु श्री राम कीनगरीआयोध्या में श्री राम मंदिर कीपूजाअर्चना का हिस्सा बनने केलिये भेज रहें है।
संस्थान के निदेशक डॉ सुदेश कुमार यादव ने आशा व्यक्त की है की मिशन से जुड़े किसान भी अपने-अपने खेतों मे उगाए फूलों को अयोध्या भेजेंगे। उन्होने यह भी कहा की हम उम्मीद करते हैं कि यह कदम हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की भव्यता बढ़ाने में व पालमपुर को नई पहचान देने में सहयोग करेगा।







