नई दिल्ली: शराब नीति घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज फिर से ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेज दिया है। ईडी ने पांचवी बार समन भेजकर 2 फरवरी को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि ईडी इससे पहले भी चार बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है।
कब- कब भेजा समन
ईडी ने दिल्ली के अरविंद केजरीवाल को इससे पहले 17 जनवरी , 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था लेकिन केजरीवाल एक बार फिर ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में इस बार वो ईडी के दफ्तर जाएंगे या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। ईडी ने जब अरविंद केजरीवाल को चौथी बार समन भेजकर पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था तो उस वक्त भी वो ईडी के दफ्तर नहीं गए। दरअसल अरविंद केजरीवाल उस वक्त गोवा के दौरे पर गए थे।







