पालमपुर: सीएसआईआर-आईएचबीटी,पालमपुर (हि. प्र.) ने संस्थान के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव की उपस्थिति में नीदरलैंड के मैसर्स डर्क शिपर, ब्लोमबोलेन-एक्सपोर्ट और जिंद, हरियाणा के मैसर्स रेड मिर्ची एसोसिएट्स के साथ 2 फरवरी 2024 को एक त्रि-पक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने कहा कि पियोनी पुष्पकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बहुत माँग है तथा उत्सवों में इसका उपयोग भव्यता और सजावट के लिए विशेष रूप से होता है। वर्तमान में इसे नीदरलैंड से आयात किया जाता है तथा इसकी एक पुष्प डंडी की कीमत लगभग 350 रुपये है। यह पुष्प ठंडी जलवायु में उगता है और इसके लिए हिमालय उपयुक्त प्रतीत होता है।
पियोनी पर तीनों संस्थायें मिलकर भारत के विभिन्न राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख की जलवायु में शोध कर कृषि प्रोद्योगिकी विकसित करेंगी एवं उसका प्रसार कर किसानों को लाभ पहुचाएंगी ताकि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह सहयोग पियोनी पुष्प तथा अन्य फूलों पर अनुसंधान और विकास कि दिशा के एक महत्वपूर्ण कदम है।







