Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

किसानों का संग्राम, किन रास्तों पर ज्यादा दिक्कत और कहां से निकलें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 12, 2024
in दिल्ली
A A
किसान
438
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : एमएसपी कानून, किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ और लखीमपुरखीरी कांड के दोषियों को सजा समेत 12 मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली पहुंच रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई किसान संगठनों ने दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इन्हें सीमाओं पर रोकने का इंतजाम किया है। किसानों के आंदोलन और उन्हें रोकने के लिए सीमाओं पर की गई बैरिकेडिंग की वजह से अगले दो दिनों तक एनसीआर में लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने अडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि किन रास्तों पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है और बचने के लिए किन विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी अडवाइजरी में कहा गया है कि 13 फरवरी से दिल्ली में प्रस्तावित किसानों के प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक प्रभावित होगा। आज से ही दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकेडिंग और पुलिस की तैनाती की वजह से ट्रैफिक काफी धीमा रहेगा। किसानों के दिल्ली सीमा तक पहुंचने के बाद भारी जाम का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह दी है।

इन्हें भी पढ़े

Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
Load More

सिंघु बॉर्डर से गुजरने वालों को क्या सलाह

सिंघु बॉर्डर पर 12 फरवरी को कॉमर्शियल वाहनों के प्रतिबंध और डायवर्जन होंगे, जबकि 13 फरवरी को सभी तरह के वाहनों के लिए नियम प्रभावी होंगे। सोनीपत, पानीपत और करनाल आदि के लिए जाने वाली बसें एनएच-44, आईएसबीटी से मजनू का टीला, सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक, लोनी बॉर्डर होते हुए निकलेंगी। सोनीपत-पानीपत की ओर जाने वाली बड़ी मालवाहक गाड़ियों को एनएच-44 पर एग्जिट नंबर दो से हरिश चंद्र हॉस्पिटल क्रॉसिंग से बवाना रोड क्रॉसिंग, बवाना चौक से बवाना औचंदी रोड होते हुए औचंदी बॉर्ड से केएमपी वाया सैदपुर चौकी निकलने को कहा गया है। सोनीपत, पानीपत और करनाल की तरफ यदि आपको एनएच-44 से जाना है तो अलीपुर कट के पास एग्जिट एक से निकलकर शनि मंदिर, पल्ला बक्तावरपुर रोड-वाई पॉइंट टु दहीसारा गांव रोड, एमसीडी टोल दहीसारा से जट्टी कलां रोड से सिंघु स्टेडियम टो कुंडली पुलिस थाना से होते हुए सोनीपत जा सकते हैं।

बहादुरगढ़ और रोहतक कार से जाने के लिए

डीएसआईडीसी से बवाना रोड, कंझावला चौक, डॉ. साहिब सिंह वर्मा चौक, घेवरा, निजामपुर बॉर्डर, सावदा गांव होते हुए बहादुरगढ़ जा सकेंगे। मधुबन चौक से रिठाला होते हुए पंसाली चौक, हेलीपैड रोड, कंझावला रोड, कराला, जौंती गांव, निजामपुर बॉर्डर होते हुए हरियाणा के बामनोली गांव से होते हुए जा सकेंगे

गाजीपुर बॉर्डर पर जाने के यह विकल्प रहेंगे

दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले अक्षरधाम मंदिर के सामने से पुश्ता रोड या पटपड़गंज रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। चौधरी चरण सिंह मार्ग, आनंद विहार होते हुए महाराजपुर या अपसरा बॉर्डर से गाजियाबाद जा सकेंगे

एनएच 44 से हरियाणा

डाबर चौक, मोहन नगर, गाजियाबाद, हापुड़ रोड, जीटी रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर एनएच-44 पर पहुंच सकेंगे। लोनी से पंचलोक, मंडोला, खेकड़ा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए राय कट एनएच 44 पर पहुंचेंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पंचलोक, मंडोला, खेकड़ा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए राय कट जा सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PV Narasimha Rao

कैसे भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस के ही गले की फांस बन गए

February 9, 2024
cm yogi

डबल इंजन सरकार का लक्ष्य; नौजवान, महिला, व्यापारी और उद्यमी बने आत्मनिर्भर : सीएम योगी

September 17, 2023
pm modi

मिनी इंडिया में पीएम मोदी, त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय संस्कृति और द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम!

July 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.