शिमला : हिमाचल प्रदेश के दूध उत्पादकों और प्रदेश के किसानों के लिए आगामी बजट खुशखबरी वाला हो सकता है। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने दूध उत्पादन करने वालों को टैक्स में राहत और किसानों के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकती है। इसको लेकर रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि इन दो बातों पर हिमाचल प्रदेश सरकार विचार कर सकती है।
रविवार को संकेत देते हुए उन्होंने पैसा सीधे किसानों तक पहुंचाने के साथ ही नीतियों और नियमों में कई बदलाव किए जाने के संकेत दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार दूध उत्पादकों को टैक्स दर में रियायत देने पर भी विचार किया जाएगा। इस दौरान सुक्खू ने कहा कि हम पशुपालन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देने के साथ ही कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने का प्लान बनाया जा रहा है।
कब शुरू होगा बजट सत्र
आगामी 14 फरवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। इस दौरान 17 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इस दौरान राज्य में कई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी बजट सत्र में दूध उत्पादकों को राहत देने और किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू कर सकती है।
दूध उत्पादकों के लिए अच्छे संकेत
पशुपालन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान देने के साथ हम कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का इरादा रखते हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दूध खरीद मूल्य में छह रुपये की बढ़ोतरी डेयरी को मजबूत करने के लिए हमारी भविष्य की कार्रवाई का संकेत है। क्षेत्र और किसानों को निश्चित आय सुनिश्चित करना है। पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री ने जनवरी 2024 से दूध खरीद मूल्य 31 रुपये से 6 रुपये बढ़ाकर 37 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की थी। सीएम सुक्खू ने 2022 में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी बड़ा वादा किया था। इस दौरान सुक्खू ने किसानों से 80-100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने का वादा किया था।







