Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राष्ट्रीय महिला आयोग ने रायगड़ा तत्कालीन एसपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 25, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
A A
FIR
9
SHARES
314
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दुर्गा प्रसाद पांडा


रायगड़ा। रायगड़ा जिले के अंडीरा काँच में अनुसूचित जाति की गर्भवती महिला की मौत के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आयोग ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए इसे अमानवीयता की सभी सीमाओं का उल्लंघन बताया।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Load More

गौरतलब है कि वर्ष 26 दिसंबर 2022 में उत्कल एल्यूमिना कंपनी में कार्यरत कई महिला कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। इस बीच आंदोलन को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाली महिलाओं में अनुसूचित जाति की नौ महीने की गर्भवती महिला सुलाबती नाइक भी शामिल थी। पुलिस ने मानव अधिकारो के सभी नियमों को ताक पर रखते हुए सुलाबती नाइक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे 10 दिनों के लिए जेल में भेज दिया। जहां उसकी स्थिति पर दया नहीं की गई और उसे तत्काल चिकित्सीय सेवाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस बीच जब सुलाबती नाइक की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे रायगड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव के दौरान उसने लड़के को जन्म दिया। पर समय पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं न मिलने के कारण सुलाबती नाइक की मौत हो गई।

पुलिस की इस लापरवाही और घटना को लेकर क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। साथ ही पुलिस विभाग की अक्षमता और अव्यवस्था पर सवाल उठे थे। जनता के भारी दवाब को देखते हुए संबंधित थाने में केस नंबर 68/26/02/23 में मामला दर्ज किया गया। लेकिन लंबे अंतराल के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब स्थानीय आरटीआई एक्टिविस्ट रवींद्र पटखंडल ने मामले की जोरदार आवाज उठाई तथा इसको लेकर में राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। रवींद्र पटखंडल के पत्र को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को बेहद गंभीर माना तथा इसे अत्यंत अमानवीयता की श्रेणी का बताया। संबंधित अधिकारी विवेकानंद शर्मा के खिलाफ 9 फरवरी को राष्ट्रीय महिला आयुक्त को शिकायत लिखी गई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौर करने वाली बात है कि उत्कल एल्यूमिना इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी में लगातार मानव अधिकारों के उल्लंघन की खबरें आती रहती है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित आदिवासी लोग होते हैं। कंपनी के कर्मचारी और बड़े अधिकारी इनका उत्पीड़न करते हैं। पुलिस भी यहां की जनता की आवाज को नहीं सुनती।

गौर करने वाली बात है की उत्कल एल्यूमिना को प्रदेश की सत्ता में राज करने वाली पार्टी बीजू जनता दल का पूरा समर्थन है। यही कारण की कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने की शिकायतों पर न तो जिला प्रशासन ध्यान देता और न ही पुलिस प्रशासन। कंपनी पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टे स्थानीय लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाता है। वहीं उत्कल एल्यूमिना कंपनी का विरोध करने वालों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं। पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली का खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
खनन माफिया

प्राकृतिक आपदा और खड़िया खनन माफिया

September 5, 2023
UAE Pakistan?

क्या पाकिस्तान को बचा पाएगी यूएई की खैरात?

January 13, 2023
budget

आर्थिक विकास दर बढ़ाने वाला बजट

February 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.