Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में सामान्य सीट से एससी को टिकट, केवल ‘आप’ कर सकती है बाबा साहब का सपना साकार: सीएम केजरीवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 28, 2024
in दिल्ली
A A
Arvind Kejriwal
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली समान्य लोकसभा सीट से एससी समाज से आने वाले कोंडली के विधायक और सफाई कर्मचारी के बेटे कुलदीप कुमार को टिकट देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली जनरल कैटेगरी की सीट है। यहां से हमने एससी समाज के कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। अभी तक कोई पार्टी जनरल सीट से एससी समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं देती थी। एससी समाज के व्यक्ति को केवल सुरक्षित सीटों से ही चुनाव लड़वाया जाता था। पूरे देश में केवल आम आदमी पार्टी ही है, जो बाबा साहब के सपने को साकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार एक सफ़ाई कर्मचारी के बेटे हैं और बेहद ग़रीब परिवार से आते हैं। पूरी उम्मीद हैं कि समान्य सीट से एक एससी समाज के लड़के को चुनाव लड़ाने के हमारे इस फैसले का जनता स्वागत करेगी और अपना आशीर्वाद देगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएसी की बैठक के बाद ट्वीटर पर एक वीडिया जारी कर कहा कि आज आम आदमी पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुछ लोकसभा सीटों पर टिकट की घोषणा की है। जिसमें नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिण दिल्ली से सहीराम, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार उर्फ मोनू और हरियाणा में कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को टिकट दिया जा रहा है। पूर्वी दिल्ली की सीट से कुलदीप कुमार को टिकट देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। पूर्वी दिल्ली जनरल कैटेगरी की सीट है और कुलदीप कुमार एससी समाज से आते हैं। अभी तक कोई भी पार्टी एससी समाज के व्यक्ति को जनरल कैटेगरी की सीट से नहीं लड़ाती थी। इससे पहले, एससी समाज के व्यक्ति को केवल रिजर्व कैटेगरी की सीट से लड़ाया जाता था। आम आदमी पार्टी जात-पात में यकीन नहीं करती है। आम आदमी पार्टी मानती है कि सब लोग बराबर है, अगर कोई काबिल है तो उसे उस सीट से लड़ाया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में भी हम लोगों ने मोहाली की जनरल सीट पर एससी समाज से आने वाले कुलवंत सिंह को चुनाव लड़ाया था। हमने न केवल जनरल कैटेगरी की सीट से टिकट देकर उनको लड़वाया था, बल्कि वहां की जनता ने उनको उस सीट से जिताया भी था। कुलवंत सिंह इस समय मोहाली के विधायक हैं। इस बार भी हम पूर्वी दिल्ली से जो कि एक जनरल कैटेगरी की सीट है, वहां से कुलदीप कुमार उर्फ मोनू को चुनाव लड़ा रहे हैं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोनू एक सफाई कर्मचारी का बेटा है और गरीब परिवार से आता है। वो इससे पहले काउंसलर थे। जब तीनों नगर निगम अलग थे, तब वो पूर्वी दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष थे। कुलदीप कुमार समाज के लिए बहुत काम करते हैं। जनता की सेवा के लिए वो रात-दिन तैयार रहता है। रात के 12 बजे भी एक फोन पर वो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। दिल्लीवासी उनकी काफी तारीफ करते हैं। इस समय कुलदीप कुमार कोंडली विधानसभा से विधायक हैं। लेकिन अपनी विधानसभा के साथ-साथ आसपास के विधानसभाओं में भी लोग उनको बहुत प्यार करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हमने जनरल कैटेगरी की सीट से एक एससी समाज के लड़के को चुनाव लड़ाने का यह जो कदम उठाया है, उसका सब लोग स्वागत करेंगे। सब लोग हमें अपना आशीर्वाद देंगे और सभी समाज के लोगों का हमें आशीर्वाद और साथ मिलेगा। हमें पूरा यकीन है कि हमारे सभी उम्मीदवार भारी मतों के अंतर के साथ जीतेंगे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्वी दिल्ली जनरल केटेगरी की सीट है। यहां से हमने एससी समाज के कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। कोई पार्टी जनरल सीट से एससी समाज को टिकट नहीं देती। बाबा साहब के सपने को केवल “आप” पूरा कर रही है। कुलदीप कुमार एक सफ़ाई कर्मचारी के बेटे हैं, बेहद ग़रीब परिवार से आते हैं। अभी वो कोंडली विधानसभा से विधायक हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।’’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Interim budget session

अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत, किसानों को होगा सीधा लाभ

January 31, 2024
Cm yogi

अटल जी ने किया बाबा साहेब के सपने को साकार करने का प्रयास, मोदी जी ने दी गति: CM योगी

April 15, 2025
india economy

वर्ष 2023 : बेहतर आर्थिक संभावनाएं

January 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां!
  • किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.