Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

आसनसोल पर गलत था बीजेपी का दांव?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 3, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
19
SHARES
643
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : बीजेपी ने जब लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की तो उसमें पश्चिम बंगाल की 42 में से 20 सीटों से उम्मीदवारों के नाम थे। पार्टी की तरफ से भोजपुरी गायक और पावर स्टार के रूप में मशहूर पवन सिंह को आसनसोल संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया था। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्रीज में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह का बहुत बड़ा फैनबेस है। पवन सिंह की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनका गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही एक ही दिन में चार से पांच मिलियन व्यूज बटोर लेता है। ऐसे में जब आसनसोल से उनकी उम्मीदवारी का ऐलान हुआ तो कई लोग ऐसे थे जिनको बहुत आश्चर्य हुआ। लोगों का कहना था कि पवन सिंह को तो आरा से टिकट देना चाहिए था फिर बंगाल के आसनसोल से क्यों टिकट दे दिया। हालांकि, आसनसोल में बिहार से जाकर बसने और भोजपुरी बोलने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी खासी है। खैर, पवन सिंह जैसे स्टार की लोकप्रियता ऐसी है कि वह अपने मूल राज्य के साथ ही उन राज्यों में भी अच्छी पैठ रखते हैं जहां भोजपुरी को सुनने और बोलने वाले लोग मौजूद हैं। भोजपुरी के दबदबे को इस बात से समझा जा सकता है कि मनोज तिवारी जैसे भोजपुरी गायक और अभिनेता ना सिर्फ दिल्ली से लोकसभा का चुनाव जीतते हैं बल्कि दिल्ली में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालते हैं।

पवन सिंह ने क्यों लौटाया टिकट?
पवन सिंह को पार्टी ने जब लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया तो उस पर पवन सिंह ने गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की। पवन सिंह ने ट्वीट में लिखा, शीर्ष नेतृत्व को दिल से धन्यवाद। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी ट्वीट किया। उसमें लिखा था कि मुझे लोकसभा क्षेत्र आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी महानुभावओं का वंदन चंदन व अभिनंदन करते हैं। इस पोस्ट को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि तस्वीर पूरी तरह से बदल गई। पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी भी उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिये दी। अपनी दूसरी पोस्ट में पवन सिंह ने जेपी नड्डा को टैग करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…। आखिर 24 घंटे से भी कम समय में ऐसा क्या हो गया कि पवन सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। पवन सिंह की उम्मीदवारी वापिस लिए जाने को लेकर अभी तक पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि, साफ तौर पर इसके पीछे पश्चिम बंगाल में उनकी उम्मीदवारी को लेकर हुआ विवाद वजह माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

cng car

5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी

August 18, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Nitin Nabin

नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

August 18, 2026

चुनावों में काले धन के इस्तेमाल पर SC सख्त, एक साल में खत्म हो जांच

August 18, 2026
Load More

महिलाओं के अपमान का मुद्दा
पवन सिंह को टिकट मिलने के बाद से ही टीएमसी ने भोजपुरी गायक की उम्मीदवारी को लेकर हमला बोल दिया था। तृणमूल कांग्रेस ने पवन सिंह के जरिये बीजेपी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है। पार्टी समर्थकों का कहना था कि पीएम मोदी एक तरफ तो नारी शक्ति के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी तरफ स्त्री द्वेषी, महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को चुनाव मैदान में उतारते हैं। पवन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इतना ही नहीं एक मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री के साथ उनके दुर्व्यवहार की खबरें भी मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। टीएमसी का कहना था कि बंगाल की महिलाएं आपको करारा जवाब देंगी। विपक्षी दल पवन सिंह को बंगाल से बाहर रखने की मांग कर रहे थे। बंगाल में पवन सिंह के महिला विरोधी, अश्लील गानों को लेकर भी विरोध हो रहा था। भोजपुरी में पवन सिंह ने बंगाली महिलाओं को लेकर कुछ गीत और एल्बम बनाए हैं। उनको लेकर वे लगातार आलोचना का सामना कर रहे थे। विरोधियों का कहना था कि पवन सिंह ऐसे वीडियो बनाते हैं जो बेहद अश्लील, स्त्री विरोधी और स्त्रीद्वेषी होते हैं। अपने वीडियो में वे बंगाल की महिलाओं को निशाना बनाते हैं। टीएमसी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने ‘हम हसीना बंगाल के’ गाने के साथ पवन सिंह की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े किए थे।

संदेशखाली की बढ़त गंवाने की आशंका
बीजेपी संदेशखाली के मुद्दे को लेकर टीएमसी सरकार पर लगातार आक्रामक बनी हुई है। संदेशखाली के मुद्दे को जिस तरह से बीजेपी ने राष्ट्रीय चर्चा का विषय बनाया था उस पर निश्चित रूप से टीएमसी बैकफुट पर नजर आ रही थी। बीजेपी ने शाहजहां शेख के मुद्दे पर ममता दीदी को घेरने का कोई मौका नहीं गंवाया था। पीएम मोदी ने भी बंगाल में पश्चिम बंगाल सरकार को खूब घेरा था। बंगाल में संदेशखाली के जरिये बीजेपी महिला अस्मिता और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात पर आगे बढ़ रही थी। बीजेपी इस आम चुनाव में भी इस मुद्दे पर टीएमसी को घेरने की रणनीति में जुटी है। ऐसे में पवन सिंह की उम्मीदवारी के बाद महिला अस्मिता और सम्मान का मुद्दा उठने पर उसे निश्चित रूप से नुकसान हो सकता था। ऐसे में विवाद बढ़ना पार्टी के हित में नहीं था। इसका असर बंगाल के साथ ही बिहार के सीमावर्ती राज्यों में देखने को मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
inspector

सत्ता जनविरोधी और बुद्धीनाशी

May 27, 2023
india-china

इस मोर्चाबंदी से सावधान

May 16, 2023
ICAR

छात्र कार्यशाला-सह-धान क्षेत्र दिवस का आयोजन हुआ संपन्न

November 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.