Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सरेआम नकल करवा रहे थे टीचर, अचानक पड़ी रेड; फिर…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 8, 2024
in राज्य
A A
students
17
SHARES
572
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरियाणा में इन दिनों 10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं. लेकिन इस दौरान नकल करने और कराने का सिलसिला भी लगातार जारी है. पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद न ही नकल करने वाले और न ही नकल करवाने वालों को कोई खौफ है. लेकिन तब क्या हो जब नकल करवाने वाले कोई और नहीं, बल्कि खुद टीचर ही निकलें. जी हां गुरुवार को नूंह पुलिस ने ऐसे ही कुछ शिक्षकों को हिरासत में लिया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं…

हाल ही में तावड़ू के चंद्रावती स्कूल से सामने आए नकल के मामले के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने उड़न दस्ते के साथ गुरुवार को नूंह जिले के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान नकल के 33 मामले दर्ज कर करीब 15 युवकों को हिरासत में लिए जाने की बात समाने आई है. उनके कब्जे से मिले मोबाइल फोन में प्रश्र-पत्र के फोटो भी मिले हैं.

इन्हें भी पढ़े

suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
लखनऊ में भीषण अग्निकांड

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: दुकान में लगी आग ने कोचिंग सेंटर को लिया चपेट में, 14 लोगों की मौत

June 22, 2026
court

राम मंदिर चढ़ावा मामले में तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार!

June 22, 2026
Shubhendu Government

पश्चिम बंगाल बजट 2026: 1 लाख सरकारी नौकरियां, 20% DA बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की बड़ी घोषणा

June 22, 2026
Load More

इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष और उनकी टीम ने पिनगवां में निक्की मॉडल पब्लिक स्कूल पर रेड की. जांच करने पर पाया गया कि खुद स्कूल संचालक और स्टाफ की ओर से परीक्षार्थियों को पेपर वितरित करने से पहले फोटो खींचकर पेपर वायरल किया गया था. जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और स्कूल के संचालक सहित कुछ अध्यापकों को पिनगवां पुलिस ने हिरासत में लिया.

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव द्वारा निक्की मॉडल पब्लिक स्कूल में किए गए निरीक्षण में काफी अनियमिताएं पाई गईं. जिस पर उन्होंने सेंटर को रद्द करने के साथ ही गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए. पुलिस देर रात तक कार्यवाही में जुटी रही. इसके साथ ही गुरुवार को हुए अंग्रेजी विषय के पेपर को भी रद्द करने की बात सामने आ रही है.

पिनगवां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर वीपी यादव द्वारा निक्की मॉडल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया. जिसमें कुछ अध्यापक नकल करवाते पाए गए हैं. बोर्ड चेयरमैन ने कुछ अध्यापकों को हमें सौंप दिया है, जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

श्रम दिवस पर विशेष : एक ऐसा सेंटर जहाँ डाक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते है बोरे बासी

May 2, 2023
कीड़े

अमेरिका में कीड़े के काटने से फैल रही ये खतरनाक बीमारी, क्या भारत में भी है खतरा?

July 28, 2023
Buses in Delhi

दिल्ली में चलेगी ‘भगवा’ रंग की बसें, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी !

June 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम
  • अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.