Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दिग्गजों पर क्यों खेल रही दांव?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 10, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Congress
14
SHARES
466
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. एक के बाद एक लगातार दो लोकसभा चुनाव कांग्रेस हार चुकी है और अब 2024 का चुनाव उसके सियासी वजूद को बचाए रखने का है. ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ने से हिचक रहे पार्टी के राष्ट्रीय स्तर ही नहीं राज्य के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस नेतृत्व इस बार रियायत देना नहीं चाहता. कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और ताम्रध्वज साहू जैसे नेताओं को लोकसभा में टिकट देकर साफ संदेश दे दिया है कि इस बार पार्टी के दिग्गजों को चुनावी रणभूमि में उतरना ही होगा.

कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम 8 राज्य और एक केंद्रीय शासित प्रदेश की 39 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे तो शशि थरूर तिरुवनंतपुरम और केसी वेणुगोपाल अलाप्पुझा सीट से चुनाव लड़ेंगे. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद सीट से, ज्योत्सना महंथ को कोरबा सीट से और डीके सुरेश को कर्नाटक के बेंगलुरु (ग्रामीण) सीट से प्रत्याशी बनाया है.

इन्हें भी पढ़े

trading scams in india

ट्रेडिंग स्कैम पर एक छोटी से गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली, पुलिस ने किया अगाह

April 7, 2026
PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
Load More

केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू के नाम पर मुहर लगाने के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का पूरा फोकस जीत की संभावना वाले चेहरों पर दांव लगाने का है. 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई केवल चुनावी नहीं रह गई बल्कि उसके अपने सियासी वजूद को भी बचाए रखने की है, जिसके लिए मनोवैज्ञानिक सियासी जंग के रूप में लड़ने का है. ऐसे में कांग्रेस के लिए जरूरी हो गया कि वो पूरे दमखम के साथ पीएम मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी से मुकाबला करती हुई दिखनी चाहिए. इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का चुनावी रण में उतरना जरूरी हो गया है.

बड़े नेताओं को लड़ाने के लिए कांग्रेस का संदेश साफ है
कांग्रेस ने जिस तरह से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, उसका संदेश साफ है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह से लेकर जीतू पटवारी जैसे वरिष्ठ नेताओं पर लोकसभा चुनाव लड़ने का दबाव है. राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उनके गृह जिला जोधपुर से तो पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी पर जयपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने का दबाव बढ़ गया है. इसी तरह पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी चुनाव लड़ाने का प्रेशर है.

हरियाणा में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा अगले विधानसभा चुनाव पर लक्ष्य साध रहे हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है. इसी तरह से वरिष्ठ नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा से लेकर किरण चौधरी पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बढ़ रहा. महाराष्ट्र में भीप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार, वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट, माणिकराव ठाकरे, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को लोकसभा चुनाव में पार्टी उतार सकती है.

दिल्ली में कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के तहत तीन लोकसभा सीटें मिली हैं. चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल, अलका लाम्बा, संदीप दीक्षित, नार्थ वेस्ट से उदित राज, राजेश लिलोठिया, राजकुमार चौहान और नॉर्थ ईस्ट से अरविंदर लवली, रागिनी नायक और संदीप दीक्षित के नाम स्क्रीनिंग कमेटी ने नाम भेजा है. इस तरह कांग्रेस दिल्ली में भी प्रमुख चेहरों को उतारने का विचार कर रही है. उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है, जिसमें पीएल पुनिया से लेकर प्रदीप माथुर तक के नाम हैं. हालांकि, पुनिया खुद के बजाय अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं.

कांग्रेस क्यों अपने दिग्गजों पर खेल रही दांव?
दअरसल, 2024 का चुनाव कांग्रेस के लिए करो या मरो वाली स्थिति का है. यही वजह है कि कांग्रेस हर एक समझौता कर रही है और किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती है, क्योंकि उसे पता है कि इस बार अगर 50 सीटों के इर्द-गिर्द सिमट गए तो फिर वापसी करना मुश्किल हो जाएगा. एक के बाद एक राज्यों में मिल रही विधानसभा चुनावी मात के बाद सूबे में बदलती सियासी परिस्थितियों में दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है, क्योंकि दिग्गजों के उतरने से जीत की संभावना बनती दिख रही है.

कांग्रेस नेतृत्व इस बार वरिष्ठ नेताओं को चुनावी मैदान में पसीना बहाए बिना अहम सियासी भूमिका देने के मूड में नहीं है, क्योंकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विपक्षी दल का आधिकारिक दर्जा हासिल करने लायक सीटें भी नहीं जीत सकी थी. ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनावी मैदान में उतार कर पार्टी लोकसभा में अपने सीटों की संख्या में सम्मानजनक इजाफा करना चाहती है. दिग्गज नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने से उस सीट के साथ-साथ आसपास की सीटों पर भी सियासी प्रभाव पड़ने की संभावना होती है. कांग्रेस ने पहली लिस्ट से संदेश दिया है कि बड़े नेताओं को बैकडोर से एंट्री नहीं मिलेगी बल्कि लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरना होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम धामी ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, निर्देश ये दिये

July 11, 2023
Shri Bikram Ghosh

श्री बिक्रम घोष ने वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया!

August 3, 2024
BJP president JP Nadda

तीन-एक से भाजपा की जीत

June 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण
  • US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!
  • इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.