Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

महबूबा के बाद ममता ने भी दिखा दिया कांग्रेस को आईना!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 10, 2024
in राज्य
A A
Mamta
14
SHARES
464
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: घड़ी की सुई टिक-टिक घूम रही है और लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं. ऐसे में एक तरफ तमाम दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने, सीट शेयरिंग और रणनीति बनाने में जुटे हैं लेकिन कांग्रेस एक अलग ही टेंशन से जूझ रही है. ये टेंशन है कई राज्यों में सीट शेयरिंग फाइनल ना होना.

कहा जा रहा है कि 15-16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. मगर कई राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस अब तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल नहीं कर पाई है. और जिन राज्यों में हुआ, वहां बस किसी तरह कांग्रेस को एडजस्ट किया गया है. विपक्षी दलों का I.N.D.I.A गठबंधन बन तो गया है लेकिन साथियों की आपस में ही सहमति नहीं बन पा रही है.

इन्हें भी पढ़े

jp nadda

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

October 24, 2026
PM Modi

PM मोदी पर जादू-टोना? श्मशान के पास मिली फोटो, रखे थे सुई चुभे नींबू और सिंदूर

October 24, 2026
cm dhami

उत्तराखंड के लोग घुसपैठिया; अखिलेश की क्लिप वायरल, मुलायम सिंह का नाम ले बरसे CM धामी

October 24, 2026
vande bharat

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, रूट तय

October 23, 2026
Load More

42 सीटों पर ममता ने उतारे उम्मीदवार

पहले बात करते हैं बंगाल की. रविवार को ममता बनर्जी की टीएमसी ने राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. कांग्रेस कहती रह गई कि ममता बनर्जी को अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान में संयम बरतना चाहिए था. कांग्रेस टीएमसी के साथ गठबंधन के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती. लेकिन ममता ने उसे आईना दिखा दिया. जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं ही नहीं बन पाईं. जबकि दिल्ली, गुजरात, गोवा में कांग्रेस को मन मारकर ही गठबंधन करना पड़ा है.

कश्मीर में भी हालात डांवाडोल

उधर कश्मीर में भी हालात ठीक नहीं लग रहे हैं. उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने साफ कह दिया है कि लोकसभा चुनावों के लिए महबूबा मुफ्ती के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा, जिसके बाद मुफ्ती भड़क गईं और उन्होंने गेंद कांग्रेस के पाले में फेंक दी है. अगर तीनों पार्टियों के बीच कोई ठोस रणनीति नहीं बन पाती है तो वोट बैंक बिखर जाएगा और कश्मीर में नुकसान झेलना पड़ सकता है. जम्मू-कश्मीर में 5 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें दो जम्मू क्षेत्र में आती हैं. ये बीजेपी के पास हैं. जबकि कश्मीर की 3 सीटों पर एनसी का कब्जा है. लद्दाख में एक सीट है, जो बीजेपी के पास है.

तमिलनाडु में हालांकि पार्टी के लिए सुखद खबर है. लेकिन वहां भी बंटवारा 2019 के फॉर्मूले से ही हुआ है. तमिलनाडु में कांग्रेस को 9 और पुडुचेरी में 1 सीट दी गई है.

महाराष्ट्र-बिहार में भी फंसा है पेच

इसके अलावा INDIA गठबंधन में कांग्रेस के लिए कई सीटों पर महाराष्ट्र से लेकर बिहार में भी पेच फंसा हुआ है. महा विकास अघाड़ी की दो पार्टियों शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और कांग्रेस के बीच रार पैदा हो गई है. शनिवार को ठाकरे की शिवसेना ने नॉर्थ वेस्ट मुंबई से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ठाकरे की शिवसेना को जमकर सुनाया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह कांग्रेस को नीचा दिखाने की हरकत है. शिवसेना प्रत्याशी को निरुपम ने खिचड़ी स्कैम का घोटालेबाज और शिवसेना को बची-खुची पार्टी तक बता डाला.

बिहार भी कांग्रेस के लिए अग्निपथ जैसा ही है. वहां भी सीट शेयरिंग को लेकर कई मुद्दे राह में रोड़ा बनकर पड़े हुए हैं. इंडिया गठबंधन के करीब 7 विधायक दामन छोड़कर एनडीए का हिस्सा बन चुके हैं. यही दलबदलू सबसे ज्यादा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की चिंता बढ़ा रहे हैं. अब देखना ये होगा कि कांग्रेस कितनी जल्दी अपनी राह में पड़े सीट शेयरिंग के पत्थर को हटा पाती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme court

भारत की सीमाएं… धर्मशाला नहीं, SC की सख्ती से शरणार्थी नीति पर बहस !

May 19, 2025
Opposition's

विपक्ष का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ हल्ला बोल… संसद से सड़क तक, लोकतंत्र की रक्षा की मांग !

August 11, 2025
CM Dhami - Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने की भेंट, विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

July 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भ्रष्टाचार की असली ताकत, हमारी चुप्पी!
  • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क करेगा तैयार
  • GTB समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक, मिलेगी एम्स जैसी सुविधा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.