Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

एक मंत्री के लिए क्यों गवर्नर से टक्कर ले रही तमिलनाडु सरकार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2024
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर डीएमके के वरिष्ठ नेता के पोनमुडी को मंत्री पद पर बहाल करने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. पिछले साल दिसंबर में आय से अधिक संपत्ति केस में मद्रास हाईकोर्ट ने पोनमुडी को दोषी ठहराया था. इसके साथ ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था. हालांकि, अब ये मामला राज्य के गवर्नर आरएन रवि और डीएमके सरकार के बीच विवाद का केंद्र बन गया है.

पिछले हफ्ते गवर्नर आरएन रवि ने पोनमुडी को फिर से पद पर बहाल करने से इनकार कर दिया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पोनमुडी की अयोग्यता के आधार को हटाने का भी निर्देश दिया है. पिछले साल दिसंबर में मद्रास हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पोनमुडी को दोषी पाया. इसके साथ ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया और फिर वह मंत्री भी नहीं रह सकते थे. इसके बाद पोनमुडी ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी.

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Load More

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खत्म हुई अयोग्यता

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को पोनमुडी की दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगा दी. अदालत की रोक का मतलब था कि डीएमके नेता की सजा अब स्थगित हो गई. वहीं, पोनमुडी को दोषी पाए जाने पर मंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित किया गया था, इसलिए अब सजा पर रोक के साथ ही उनकी अयोग्यता भी खत्म हो गई. हाईकोर्ट की तरफ से पोनमुडी को तीन साल की सजा और 50 लाख का जुर्माना लगाया गया था.

तमिलनाडु गवर्नर ने क्यों जताई आपत्ति?

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सजा पर रोक लगाने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 13 मार्च को गवर्नर आर एन रवि को चिट्ठी लिखी. इसमें उन्होंने गवर्नर से कहा कि वह 14 मार्च को पोनमुडी को मंत्री पद की शपथ दिलवाएं और उन्हें हायर एजुकेशन मंत्रालय की कमान सौंपे. हालांकि, गवर्नर रवि ने पोनमुडी पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों का हवाला देते हुए उन्हें फिर से नियुक्त करने की सिफारिश को खारिज कर दिया.

सीएम को लिखी चिट्ठी में गवर्नर रवि ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पोनमुडी की सजा को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन इसने सजा के अस्तित्व को रद्द नहीं किया है. गवर्नर ने तर्क दिया कि दोषसिद्धि को केवल “निलंबित किया गया था, रद्द नहीं किया गया.” उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने पोनमुडी को जिन अपराधों के लिए दोषी पाया है, वो एक लोक सेवक के तौर पर उनके जरिए किए गए भ्रष्टाचार को ध्यान में रखते हुए गंभीर अपराध हैं.

सीएम की सलाह पर मंत्री नियुक्त करते हैं गवर्नर

संविधान के अनुच्छेद 164 (1) में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति गवर्नर के जरिए की जाएगी. कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की नियुक्ति गर्वनर द्वारा मुख्यमंत्री की सलाह पर की जाएगी और मंत्री राज्यपाल की मर्जी तक ही पद पर बने रह सकते हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों में यह कहा गया है कि गवर्नर की शक्ति मुख्य रूप से कैबिनेट की “सहायता और सलाह” देना है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pregnant

उत्तराखंड : अतिथि शिक्षिकाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, आदेश जारी

September 7, 2024
Virat- Rohit test

विराट, रोहित भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, बदलेंगे नियम?

February 15, 2024
Digital rupee

1966 में इंदिरा गांधी ने क्यों किया था रुपये का अवमूल्यन? अमेरिका की मदद, सोवियत नाराज़गी और आर्थिक संकट की पूरी कहानी

May 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 5 साल बढ़ सकती है EV-CNG और हाइड्रोजन वाहनों की उम्र, सरकार कर रही तैयारी
  • भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?
  • नितिन नबीन की तिरंगे वाली फोटो से छेड़छाड़, दिल्ली BJP ने की कार्रवाई का मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.