Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वरुण गांधी की टिकट काट राहुल के करीबी नेता को मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 20, 2024
in राज्य
A A
13
SHARES
427
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। अप्रैल-मई में वोटिंग के बाद चार जून को नतीजे आने हैं। यूपी में बीजेपी ने ज्यादातर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब जिसपर सबकी नजरें हैं, वे वरुण गांधी हैं। पीलीभीत सीट से वर्तमान सांसद वरुण गांधी लंबे अरसे तक अपनी ही राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ बयान देते रहे। बीच-बीच में उनके पार्टी से नाराज होने की भी जानकारियां सामने आईं। सूत्रों के अनुसार, अब पीलीभीत से बीजेपी वरुण गांधी का टिकट काट सकती है।

पीलीभीत सीट से बीजेपी कभी कांग्रेस में रहे और इस समय यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दे सकती है। इसके अलावा, एक और मंत्री संजय गंगवार के नाम की भी चर्चा की गई है। हालांकि, आखिरी फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में किया जाएगा। मालूम हो कि जितिन प्रसाद यूपीए सरकार के समय केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। उनकी गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओं में होती थी। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली और फिर योगी सरकार में मंत्री बनाए गए।

इन्हें भी पढ़े

suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
लखनऊ में भीषण अग्निकांड

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: दुकान में लगी आग ने कोचिंग सेंटर को लिया चपेट में, 14 लोगों की मौत

June 22, 2026
court

राम मंदिर चढ़ावा मामले में तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार!

June 22, 2026
Shubhendu Government

पश्चिम बंगाल बजट 2026: 1 लाख सरकारी नौकरियां, 20% DA बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की बड़ी घोषणा

June 22, 2026
Load More

एक दशक पहले वरुण गांधी की बीजेपी में फायरब्रांड नेताओं में गिनती होती थी। उन्हें यूपी का बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भी देखा जाता था, लेकिन फिर 2017 में बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बना दिया। पिछले कुछ सालों में वरुण गांधी किसान आंदोलन, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों पर काफी मुखर रहे और यूपी व केंद्र की अपनी ही सरकारों पर हमला बोलते रहे। यही वजह है कि लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव में वरुण का टिकट काट सकती है।

वरुण गांधी पर क्या बोले अखिलेश यादव
जब-जब वरुण गांधी की बीजेपी से नाराजगी की अटकलें लगीं तो यह भी चर्चा में आया कि वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कयास लगाए गए और अब लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही अटकलें लग सकती हैं। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर टिप्पणी की है। अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को लेकर कहा कि उनके बारे में हमारा संगठन फैसला लेगा। वरुण को लेकर एक और अटकलें लग रही थीं कि वे अमेठी से निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं और कांग्रेस व सपा उनका समर्थन कर सकती है। हालांकि, ऐसी चर्चाओं की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
city clean and pollution free

शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखना प्रथम लक्ष्य : नगर आयुक्त

June 23, 2025
Arvind Kejriwal

क्या ED के समन से डर गए केजरीवाल?

November 3, 2023
CM Dhami

नागदेवता मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

April 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम
  • अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.