Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल: मंडी सीट पर आसान नहीं कंगना रनौत की राह!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 2, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत की सियासी राह आसान नजर नहीं आ रही है. मंडी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के असंतुष्टों और पूर्व शाही परिवार के प्रभाव के कारण कंगना रनौत की राह मुश्किलों से भरी हो सकती है.

हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष, तीन बार सांसद रह चुके कुल्लू के पूर्व शाही परिवार के वंशज महेश्वर सिंह ने पार्टी आलाकमान से रनौत को टिकट देने संबंधी फैसले की समीक्षा करने को कहा है. वहीं, भाजपा के जिन असंतुष्टों ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, उन्होंने रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक की है.

इन्हें भी पढ़े

CM Samrat Chaudhary

बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी

August 15, 2026
Sonia Gandhi

क्या सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम गाने से रोका?

August 15, 2026
cm samrat chaudhary

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

August 14, 2026
cm dhami

नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी

August 14, 2026
Load More

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को लाहौल और स्पीति से विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट दिए जाने के बाद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की संभावना है.

शाही परिवारों का रहा है दबदबा

मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा सीट शामिल हैं, इनमें से आठ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. मंडी लोकसभा क्षेत्र में पूर्व शाही परिवारों का अच्छा-खासा दबदबा रहा है और इनके वंशजों ने इस सीट के लिए हुए दो उपचुनावों सहित 19 चुनावों में से 13 में जीत हासिल की है. जैसे ही कंगना रनौत ने शुक्रवार को एक रोड शो और रैली के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया तो बीजेपी नेता महेश्वर सिंह ने पार्टी आलाकमान से रनौत को टिकट देने संबंधी फैसले की समीक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी में रनौत का ‘कोई योगदान नहीं है’ और दावा किया कि उन्हें (सिंह को) टिकट देने का वादा किया गया था.

बागियों ने दिखाए तेवर

उन्होंने कहा, ‘भाजपा आलाकमान से अपने फैसले की समीक्षा करने पर बातचीत चल रही है. मुझे पहले टिकट देने का वादा किया गया था.’ कंगना की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, भाजपा के पूर्व महासचिव राम सिंह और अन्नी के पूर्व विधायक किशोरी लाल – तीनों जिन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ा था – ने अन्य असंतुष्ट भाजपा नेताओं के साथ बैठक की.

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और मंडी सीट से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह पहले ही पार्टी टिकट की दौड़ से बाहर हो गई हैं. उन्होंने कहा था कि जमीनी हालात हमारे अनुकूल नहीं है और कार्यकर्ता निराश हैं. हालांकि कंगना को भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने अपना रुख बदल दिया है और कहा है कि वह ‘कांग्रेस के निर्देशों का पालन करेंगी.’

कंगना के लिए अच्छी खबर
उन्होंने शुक्रवार को पीटीआई से बात करते हुए कहा,’लोगों का पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ भावनात्मक लगाव है और यही कारण है कि लोग हमेशा हमारे परिवार का समर्थन करते हैं और चाहते हैं कि इस परिवार से कोई इस चुनाव में लड़े.’ रनौत के लिए राहत की बात यह है कि कारगिल युद्ध के नायक एवं भाजपा नेता खुशाल ठाकुर ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है. उन्होंने शनिवार को कहा, ‘मैं कंगना का समर्थन कर रहा हूं. इस संसदीय क्षेत्र में एक लाख से अधिक पूर्व सैनिक हैं.’

रनौत ने शुक्रवार को अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खुद को मंडी के लोगों की ‘‘बेटी और बहन’’ बताया था. उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश से आने के कारण उन्हें लगातार “धमकाया” जाता है. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने गांव में एक छोटा देवी मंदिर बनवाया है और मनाली में एक घर बनाया है. मैंने अपने लिए एक जगह बनाने के लिए संघर्ष किया और कड़ी मेहनत की.’ उन्होंने प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मेरे पिता या पति मुख्यमंत्री हैं और मैं राजनीति में आ गई हूं.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Manish Sisodia

सिसोदिया के जेल जाने से आप को कितना बड़ा झटका!

March 1, 2023
Israel

ईरान और इजराइल में से किसकी सेना ज्यादा मजबूत, किसके पास कितने हथियार?

October 2, 2024
Arvind Kejriwal

स्वच्छता पर फेल नजर आए केजरीवाल, क्या हैं दिल्ली के अस्पतालों का हाल?

November 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.