Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दुल्हन का लालच देकर नौजवानों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 3, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
wedding
8
SHARES
257
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस ने ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो कुंवारे नौजवानों को शादी करवाने का झांसा देता. फिर लड़कियों से मिलवाने के लिए उन्हें पंजाब बुलाता. यहां नौजवानों का अपहरण कर उनका जबरन अश्लील वीडियो बनाया जाता. बाद में उन्हें ब्लैकमेल करके पैंसों की डिमांड की जाती. बीकानेर का एक युवक इसी तरह की ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ. वो कुछ दिन से लापता था. परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस की दी. जांच में पंजाब के शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जिन्होंने युवक का अपहरण कर लिया था.

मामला बीकानेर के जामसर इलाके का है. यहां रहने वाला फुसाराम मार्च को घर से यह कहकर निकला कि वो लूणकरनसर जा रहा है. लेकिन वो वहां न जाकर पंजाब पहुंच गया. युवक के परिजनों ने फिर उसे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की. लेकिन फुसाराम का फोन बंद आ रहा था. परिजन परेशान हो गए तो सीधे थाने जा पहुंचे. उन्होंने पुलिस को सारी बात बताई. पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से युवक की लास्ट लोकेशन पता लगवाई.

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

तब पता चला कि युवक लूणकरनसर नहीं, बल्कि पंजाब पहुंच गया था. पंजाब के मोगा में युवक का फोन स्विच ऑफ हुआ था. पुलिस ने युवक की कॉल डिटेल निकलवाई. तब उसमें पता चला कि उसकी पंजाब के नंबरों पर बात हुई थी. पुलिस ने उन नंबरों को सर्विलांस टीम के पास जांच के लिए भेजा. जो लोकेशन पता चली पुलिस वहां पहुंची तो फुसाराम उन्हें मिल गया. उसका अपहरण कर लिया गया था.
शादी करवाने का दिया झांसा

पुलिस ने युवक का अपहरण करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. तब फुसाराम ने बताया कि इन लोगों ने उसे लालच दिया था कि वो उसकी शादी करवा देंगे. क्योंकि फुसाराम की शादी हो नहीं पा रही थी, इसलिए वो उनके झांसे में आ गया. फिर उन्होंने लड़की से मिलवाने की बात कहकर फुसाराम को पंजाब के मोगा बुला लिया. जब फुसाराम वहां पहुंचा तो उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके साथ क्या होने वाला है. उन्हीं पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया जिन्होंने उसे बुलाया था. फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. उसे ब्लैकमेल करके पैसों की डिमांड करने लगे. लेकिन समय रहते पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया.

पहले भी कई नौजवानों को फंसा चुका है गिरोह

गिरफ्तार आरोपियों में अनूपगढ़ का परमजीत सिंह, हनुमानगढ़ के मसीतावाली की नरेंद्र कौर, पंजाब के फिरोजपुर का भुपेंद्र सिंह बावरी, अबोहर के चुन्नीलाल सिंह और फिरोजपुर के बलदेव सिंह शामिल हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वो ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
newsroom

न्यूजरूम के यथार्थ से जोड़ती संपादन-कला

September 13, 2026
Russia Luna-25

आधे चंद्रमा मिशन फेल हो जाते हैं, अंतरिक्ष अभी भी इतना कठिन क्यों है?

August 25, 2023
TERI Summit pm modi

‘नए भारत में महिला शक्ति का परचम’, अपने जन्मदिन पर PM मोदी ने क्यों कही ये बात

September 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.