Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमालय दिवस: विकास की अंधी दौड़ को स्वीकार नहीं करता हिमालय!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 7, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Himalay
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून :हिमालय इस बार फिर आपदाओं की चपेट में है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद इस बार हिमाचल प्रदेश की तबाही ने फिर डराया है। विकास की अंधी दौड़ में जिस तरह से लोग पहाड़ों का सीना चीरकर अपने सपनों का घर खड़ा कर रहे हैं, प्रकृति उन्हें उस रूप में स्वीकार नहीं कर रही है।

मतलब, साफ है मानव सभ्यता को अपने पूर्वजों से सीख लेते हुए प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर ही आगे बढ़ना होगा। हिमालय के प्रति लोगों की समझ को आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड ने हिमालय दिवस मनाने की पहल की, लेकिन बात अभी बहुत आगे नहीं बढ़ पाई।

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
Load More

हिमालय के संवेदनशील पर्यावरण के लिए चिंतित देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों ने मिलकर वर्ष 2010 में देहरादून स्थित हेस्को केंद्र शुक्लापुर में डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में एक बैठक कर हर वर्ष 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

हिमालय लोक नीति का दस्तावेज किया तैयार

उद्देश्य यही था कि हिमालय की गंभीर समस्याओं पर समाज को साथ लेकर यहां के ज्वलंत मुद्दों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इससे पहले वर्ष 2009 में हिमालय नीति संवाद का आयोजन भी देहरादून में किया गया था। जिसमें सुझाव के रूप में हिमालय लोक नीति का एक दस्तावेज तैयार किया गया। इसको वर्ष 2014-15 में आयोजित गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा के दौरान आमजन के बीच साझा किया गया। इस पर लगभग 50 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए थे। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा गया था, लेकिन इस पर बात आगे नहीं बढ़ पाई।

अलग नीति बनाने की बात हुई, लेकिन परवान नहीं चढ़ पाई योजना

इस संबंध में पर्यावरणविद सुरेश भाई का कहना है कि कई मौकों पर हिमालयी राज्यों के लिए अलग नीति बनाने की बात हुई, लेकिन यह भी परवान नहीं चढ़ पाई। इसी का परिणाम है कि आज हिमालय पर ज्यादा खतरनाक अत्याचार जारी हैं।

पूरी दुनिया पर असर डालता है हिमालय का मौसम चक्र

हिमालय का मौसम चक्र यहीं नहीं पूरी दुनिया पर अपना असर दिखाता है। पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के अनुसार, इसका विश्लेषण दो रूप में किया जाना बहुत जरूरी है। पहला यह कि विश्वभर में प्रकृति के प्रति हमारा जो व्यवहार रहा, उससे पूरे मौसम चक्र पर सीधा प्रभाव पड़ा है। इतना ही नहीं ग्लोबल वार्मिंग ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है।

ऐसा कोई देश नहीं बचा, जहां इसके बड़े असर नहीं दिखाई दिए हों। इसमें यह समझना बहुत जरूरी है कि पृथ्वी में दो तिहाई समुद्र है, जब भी समुद्रों का तापमान बढ़ेगा तो बड़ी हलचल की संभावना रहती है। एलनीनो या लानिना जैसे समुद्र में हुए बदलाव, कहीं सूखा और अतिवृष्टि का कारण बनते हैं। समुद्र तट पर बसे लोग और पर्वतीय क्षेत्रों में बसे लोग सीधे तौर पर इसका शिकार बनते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झण्डेवाला देवी मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर हुआ रुद्राभिषेक

July 14, 2025
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और घोष : घोष केवल संगीत और वादन नहीं, यह साधना है!

October 12, 2025
Raghuram Rahul

राहुल के सवाल पर रघुराम ने बोले- पूंजीवाद के खिलाफ नहीं हो सकते, लेकिन…

December 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.