Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल: भाजपा ने चुनाव प्रचार में मारी बाजी, कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन में उलझी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 5, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार में भी भाजपा अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पर भारी नजर आ रही है। पूरे प्रदेश में भाजपा जहां धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में उलझी है और उनके नेता चुनावी तैयारियों की बैठकों तक ही सीमित रह गए हैं।

सूबे के चार लोकसभा सीटों व छह विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में खूब पसीना बहा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनावी रण में उतरने से मंडी हॉट सीट बन गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र में कंगना रनौत का तुफानी चुनाव प्रचार देखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उनके चुनाव प्रचाका का जिम्मा संभाले हुए हैं। प्रदेश भाजपा के अन्य बड़े नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

दूसरी तरफ प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी चुनावी तैयारियों की बैठकों तक सीमित रह गई है। कांग्रेस अभी तक किसी भी सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं कर पाई है। कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार से दूर महज बैठकों में ही उलझे हुए हैं। प्रदेश में बेशक लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में पहली जून को होने हैं, जिसके लिए अभी दो माह का समय है। लेकिन भाजपा ने चुनावी रण में अपने दिग्गजों को उतार कर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। पूरे प्रदेश में भाजपा का चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़े हुए है।

वहीं कांग्रेस सरकार के मंत्री व पार्टी के आला नेता कार्यालयों तक ही सिमटे हुए हैं। कांग्रेस का चुनाव प्रचार धरातल पर नहीं उतरने से पार्टी कार्यकर्ता मायूस हो रहे हैं। भाजपा ने हमीपुर और शिमला लोकसभा सीटों पर 13 मार्च और मंडी व कांगड़ा सीटों पर 24 मार्च को उम्मीदवारों का ऐलान किया था। जबकि छह विधानसभा सीटों पर 26 मार्च को उम्मीदवार घोषित किये गए थे। सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार तय होने के नौ दिन बाद भी कांग्रेस में टिकटों की उलझन है।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची इसी हफ्ते आने की संभावना

कांग्रेस के नेताओं की मानें तो चारों लोकसभा सीटों पर इसी हफ्ते उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी इस दिनों स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से प्रदेश में अपने उम्मीदवारों को तय करने के लिए जनता की टोह ले रही है। मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह, शिमला से दयाल प्यारी और भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, हमीरपुर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और कांगड़ा से पूर्व मंत्री आशा कुमारी के नाम चर्चा में हैं।

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के नाराज नेताओं पर नजर

विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस अपने नेताओं को जीत की क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और बेदाग छवि के पैमाने पर परख रही है। भाजपा ने छह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों को टिकट थमाया है। इससे पिछला विस चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार नाराज हैं। कांग्रेस इन असंतुष्ठ भाजपा नेताओं पर नजरे गड़ाए हुए है। खासतौर पर लाहौल-स्पीति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक रवि ठाकुर को टिकट देने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा को भाजपा मना नहीं पाई है। ऐसे में उन्हें भी कांग्रेस टिकट दे सकती है।

प्रदेश के छह विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, कुटलैहड़, सुजानपुर, गगरेट, लाहौल-स्पीति और बडसर में उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद इन हलकों में चुनाव हो रहे हैं। इन चुनाव हलकों के कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ने इन्हें उपचुनाव में टिकट देकर चुनावी रण को रोचक बना दिया है। हिमाचल विधानसभा में उपचुनाव के परिणाम कांग्रेस और भाजपा के लिए बहुत अहम रहने वाले हैं। दरअसल 68 सदस्यीय विधानसभा में सताधारी कांग्रेस के 34 और भाजपा के 25 विधायक हैं। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक भी हैं। इन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है, लेकिन स्पीकर ने अभी तक इनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किये हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Subhash Chandra Bose

सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर विशेष : मांडले जेल में सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिक्रियाएं

January 24, 2023
बैलगाड़ियों पर गन्ने को ढोकर ले जाते मजदूर

भारत की दीर्घकालिक जलवायु रणनीति के लिए अधिक समग्र दृष्टिकोण की जरूरत

February 8, 2022

यात्रा से दूर रहीं विपक्षी पार्टियां!

December 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.