Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

दस साल में ट्रेलर दिखाया, देश को बहुत आगे ले जाना है : पीएम मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 4, 2024
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
8
SHARES
257
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जमुई। बिहार के जमुई से पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश में एनडीए के प्रचार का शंखनाद किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम कहा कि मोदी की सोच सबसे अलग है। 10 सालों में जो हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। अभी तो हमें बिहार को बहुत आगे लेकर के जाना है। उन्होंने कहा कि मोदी गरीबी की ताप को सहकर यहां पहुंचा है।अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने एक ओर जंगलराज की याद दिलाकर लालू यादव और कांग्रेस पार्टी जमकर खिंचाई की तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बिहार के विकास के लिए खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हमारे देश की हैसियत बहुत बढ़ी है। कांग्रेस के राज में पाकिस्तान जैसे छोटे देश भी आतंकी भेजकर हमे डराते थे। आज हमारी पहचान दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारने वाली ताकत के रूप में बन गई है।

जमुई की सभा में भाषण की शुरुआत नरेद्र मोदी ने लोजपा के सस्थापक स्व. रामविलास पासवान को याद करते हुए किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लिए पहला ऐसा चुनाव है जब बिहार के बेटे दलितों, वंचितों के नेता और मेरे परम मित्र पद्म विभूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी मंच पर मौजूद नहीं हैं। मुझे संतोष है रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं। यहां से उनकी पार्टी के ही अरुण भारती उम्मीदवार हैं। 19 अप्रैल को आप एनडीए को देते हुए भाई अरुण भारती को एक-एक वोट देंगे। इससे रामविलास जी के संकल्पों को मजबूती मिलेगी।

इन्हें भी पढ़े

form 6 voter id

फॉर्म 6 का राज़, बदलाव किसने किया और किसके आदेश पर? चुनाव आयोग की शक्ति पर सुप्रीम सवाल, जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 का पूरा सच !

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Coal block allocation

कोल ब्लॉक आवंटन विवाद पहुंचा एसपी कार्यालय, कांग्रेस नेताओं के साथ रखी शिकायत

October 6, 2026
IPS Preeta Verma

कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!

October 5, 2026
Load More

बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की धरती ने आजादी की लड़ाई के साथ साथ स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लालू-राबड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके राज में कई पीढियों के साथ न्याय नहीं हो पाया। लेकिन एनडीए गठबंधन की सरकार ने बहुत परिश्रम करके बिहार को एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है। नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कि हमारे नितीश बाबू की इसमें बहुत बड़ी भूमिका रही है। अब समय आ गया है कि बिहार और तेज गति से विकास करेगा।

उन्होनें कहा कि 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए निर्णायक साबित होने वाला है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। आज एक ओर जहां कांग्रेस और आरजेडी पार्टियों ने अपने सरकार के समय देश का नाम खराब किया तो दूसरी और बीजेपी और एनडीए है जिसका एक ही लक्ष्य है कि विकसित भारत और खुशहाल बिहार का निर्माण कैसे किया जाए।

पीएम ने केंद्र की कांग्र सरकार पर इशारों में हमला किया। कहा कि आप याद कीजिए जब 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे। तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा।

भारत महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। हमारा देश चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत दुश्मनों को घर में घुसकर मारता है। आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत कैसे बढ़ी है कि आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां हमारा चंद्रयान पहुंचा और तिरंगा लहराया।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
voter

वोटर लिस्ट में है गड़बड़ी तो 13 दिन रहें अलर्ट, कभी भी घर आ सकती है चुनाव आयोग की टीम

October 10, 2023
CM Dhami

सीएम धामी ने किया वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण

June 3, 2025
bank

भारत को चमकता सितारा बनाए रखने में प्राइवेट और बैंकिंग सेक्टर का ख़ास महत्व

March 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय
  • फॉर्म 6 का राज़, बदलाव किसने किया और किसके आदेश पर? चुनाव आयोग की शक्ति पर सुप्रीम सवाल, जानिए फॉर्म 6, 7 और 8 का पूरा सच !
  • अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.