Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

CM अरव‍िंद की क्‍या है नई मांग, ज‍िससे ED को है ऐतराज?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई द‍िल्‍ली. ति‍हाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्‍यु कोर्ट में अर्जी देकर गुहार लगाई कि देश के विभिन्न हिस्सों में उनके खिलाफ लंबित मामलों के सिलसिले में तैयारी के लिए उन्हें अपने वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की अनुमति दी जाए. इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी प्रवर्तन न‍िदेशालय (ED)ने यह कहते हुए अरव‍िंद केजरीवाल की याच‍िका का व‍िरोध क‍िया क‍ि यह जेल के अंदर से सरकार चलाना चाहते हैं. ईडी ने कहा क‍ि लीगल मीटिंग का गलत इस्तेमाल दूसरी चीजों के लिए किया जा सकता है.

केजरीवाल ने यह दावा करते हुए आवेदन दिया कि हर सप्ताह अपने वकील के साथ बस दो मुलाकातों, जैसा कि अदालत ने अनुमति दे रखी है, काफी नहीं है क्योंकि वह विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें विचार-विमर्श / परामर्श के लिए अधिक समय की जरूरत है. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने अदालत से हर सप्ताह वकील के साथ मुलाकात बढ़ाकर पांच कर देने का अनुरोध किया. कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल और ईडी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्ष‍ित रख ल‍िया है. राउज एवेन्‍यु कोर्ट इस मामले में 9 अप्रैल को फैसला देगा.

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
वंदे मातरम् विवाद

वंदे मातरम् विवाद पर बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज ने सोनिया गांधी से की माफी की मांग!

August 16, 2026
CM Samrat Chaudhary

बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी

August 15, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Load More

केजरीवाल ने कोर्ट में क्‍या?
केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में दलील दी क‍ि हम किसी राहत की मांग नहीं कर रहे है, जो मुकदमें अदालतों में चल रहे हैं हम उसमें वकीलों से अतरिक्त मुलाकात की मांग कर रहे हैं. केजरीवाल के वकील ने कहा क‍ि अगर जांच एजेंसी को मुलाकात पर आपत्ति है तो फिर इनको दो लीगल मुलाकात का भी विरोध करना चाहिए. केजरीवाल के वकील ने कहा जांच एजेंसी सिर्फ संभावना के आधार पर पांच लीगल मुलाकात का विरोध कर रही है. केजरीवाल के वकील ने कहा कि केजरीवाल के साथ उस व्यक्ति के समान व्यवहार नहीं किया जा सकता, जिसके खिलाफ एक मामला है. केजरीवाल पर छह अलग-अलग राज्यों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं.

जांच एजेंसी की दलीलें
ईडी ने कोर्ट से कहा क‍ि जेल ने नियम के अनुसार भी पांच लीगल मुलाक़ात की इजाज़त नहीं दी जा सकती है. ईडी ने कहा क‍ि आमतौर पर सिर्फ एक लीगल मुलाकात की इजाजत दी जाती है और सिर्फ खास मौकों पर ही दो लीगल मुलाकात दी जाती है. जांच एजेंसी ने कहा क‍ि लीगल मुलाकात मांगे जाने का एकमात्र कारण यह है कि जेल से सरकार चलाना मुश्किल हो रहा है. ईडी ने कहा कि सीएम के तौर पर उन्होंने अपने वकीलों के जरिए आप के अन्य मंत्रियों तक संदेश पहुंचाया है. ईडी ने कहा कि सीएम को अपने वकील से मिलने का पूर्ण अधिकार नहीं हो सकता है.

अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. प्रवर्तन निदेशालय ने आप नेता पर ‘दिल्ली शराब घोटाले की पूरी साजिश, इस नीति को बनाने एवं उसे लागू करने, परस्पर फायदे के लिए (शराब कारोबारियों को) लाभ पहुंचाने में’ शामिल रहने का आरोप लगाया है. ईडी का आरोप है कि इस घोटाले से जो धनराशि मिली उसका आप ने गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

एस डीएम को विधायक से है जान का खतरा

May 29, 2022
Charitable Hospital

खसरा संख्या 19ग , वन खंड और चैरिटेबल अस्पताल

June 26, 2025

लिंगायतों के गढ़ में बीजेपी के लिए मुश्किल लड़ाई!

May 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.