Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हर घर में नल तो लगा दिए, आपूर्ति योजनाएं पुरानी, कैसे आएगा पानी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 9, 2024
in राज्य
A A
287
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल में जल जीवन मिशन के तहत सौ फीसदी घरों में पानी की आपूर्ति के दावों की हकीकत धरातल पर वैसी नहीं है, जैसे कि दावे होते हैं। नेता दावा करते रहे हैं कि पीने के पानी की कहीं कमी नहीं है, पर जमीनी स्तर पर देखा जाए तो अभी बहुत कमियां हैं। कई जगह नलके तो पेयजल योजनाएं पुरानी ही हैं, ऐसे में उनमें पानी नहीं आता। राज्य सरकार की कई योजनाएं केंद्र से मंजूर करवाने में नेता पूरी तरह से कामयाब नहीं हुए हैं। जलापूर्ति के लिए जो मशीनरी लगी है, उससे पानी की आपूर्ति करने के लिए न तो पंप ऑपरेटर और अन्य स्टाफ की पर्याप्त नियुक्ति है और न ही विभागीय स्तर पर पूरी सजगता रह पाती है। सांसदों से भी जनता की बहुत उम्मीदें रही हैं, मगर उनके हस्तक्षेप की भी कमी नजर आती है।

केंद्र सरकार के पास वित्तपोषण के लिए फंसी कई योजनाएं समय पर मंजूर नहीं हो पाती हैं। कई योजनाएं नाबार्ड के वित्तपोषण के लिए भी भेजी जाती हैं, वे भी समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। कई जगह ग्रामीणों की शिकायत है कि योजना के तहत पाइपों की खरीद तो हुई है लेकिन ये पूरी तरह से बिछ नहीं पाई हैं। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि बस्तियों तक उठाऊ पेयजल योजनाओं से ही पानी पहुंचाना पड़ता है। जल शक्ति विभाग की बहुत सी योजनाएं बजट न मिलने के कारण अधर में लटकी हुई हैं। कई योजनाएं नाबार्ड के तहत विधायक प्राथमिकता में बजट न मिलने से अधर में हैं। केंद्र सरकार से लंबित उठाऊ पेयजल और अन्य योजनाओं को आर्थिक मदद न मिलने और प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों की तैनाती न किए जाने से जल जीवन मिशन का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
लखनऊ में भीषण अग्निकांड

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: दुकान में लगी आग ने कोचिंग सेंटर को लिया चपेट में, 14 लोगों की मौत

June 22, 2026
court

राम मंदिर चढ़ावा मामले में तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार!

June 22, 2026
Shubhendu Government

पश्चिम बंगाल बजट 2026: 1 लाख सरकारी नौकरियां, 20% DA बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की बड़ी घोषणा

June 22, 2026
Load More

2019 में शुरू हुआ मिशन
देश में 15 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को घरेलू नल कनेक्शन देने का एलान किया गया है। केंद्र की इस योजना को राज्य सरकार को लागू करना है। हिमाचल में कुल 17.09 लाख ग्रामीण परिवारों में से 7.63 लाख परिवारों के पास योजना लागू होने से पहले ही घरेलू नल कनेक्शन लगे थे। शेष 9.46 लाख परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत शामिल किया गया और 100 फीसदी घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य प्राप्त करने का दावा किया गया है।

पुश्तैनी गांव गए, लेकिन कहां से लाएं पीने का पानी
शिक्षा निदेशालय से अक्तूबर 2015 में बतौर अधीक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद तारादत्त शर्मा अपने पुश्तैनी गांव ठियोग के सांबर में बस गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर पर न तो नल लगा, न पानी मिला। बीते साल बरसात में आपदा से इलाके को पेयजल सप्लाई करने वाली पुरानी योजना की लाइन भी टूट गई, जो अभी तक नहीं जुड़ पाई। रबड़ की पाइपें जोड़ कर जुगाड़ चलाया जा रहा है, जिसमें जगह-जगह लीकेज हो रही है। आलम यह है कि दो हफ्ते में एक बार पानी आता है, वह भी पड़ोस के घर से भरना पड़ता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

500 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर में विराजमान होगें रामलला : सीएम योगी

November 25, 2023
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक का किला जीत तो गई कांग्रेस लेकिन अब यहां फंसेगा मामला?

May 13, 2023
Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं थी वरना राजस्थान जैसी स्थिति होती!

December 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम
  • अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.