Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत के आगे कहीं नहीं टिक रहा ड्रैगन, देखें आंकड़े

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2024
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन (China) के पहली तिमाही के नतीजे आ गए हैं और ये ड्रैगन के लिए राहत भरे हैं. China Economy 5.3 फीसदी की दर से आगे बढ़ी है और ये आंकड़ा तमाम संकटों का सामना कर रहे चीन के लिए बेहतर और तमाम पूर्वानुमानों से ज्यादा हैं. हालांकि, भले ड्रैगन को नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही में राहत मिली है, लेकिन इसके बावजूद ये भारत के आगे कहीं नहीं टिकता. दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था का तमगा भारत के पास बना हुआ है और इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार पर वर्ल्ड बैंक से लेकर फिच और मूडीज तक ने भरोसा जताया है.

उम्मीद से बेहतर आए चीन के नतीजे
कोरोना काल के बाद से China रियल एस्टेट समेत कई तरह के संकट झेल रहा है और इसके असर से देश की इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा है. अर्थव्यवस्था को पटरी पर वापस लाने के प्रयासों को पहली तिमाही में सफलता मिली है और China GDP 5.3 फीसदी रही है, जो कि रॉयटर्स के पोल में जताए गए 4.6 फीसदी के अनुमान से कहीं बेहतर है. इससे पिछली तिमाही में चीन की इकोनॉमी का ग्रोथ रेट 5.2 फीसदी रहा था.

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
Load More

China को लेकर चिंता बरकरार
चीन की अर्थव्यवस्था पर नजर डालें, तो ये फिलहाल कई तरह के संघर्षों से जूझ रही है. इसमें सबसे बड़ा संकट Real Estate Crisis है, जो इकोनॉमी के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है. देश के इस रियल एस्टेट संकट पर चिंता जताते हुए हाल ही में ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने चीन की आउटलुक में बदलाव करते हुए ड्रैगन की टेंशन बढ़ाई है. कई तरह के जोखिमों का हवाला देते हुए फिच ने इसकी Sovereign Credit Rating को स्टेबल से नेगेटिव कर दिया है. रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि देश प्रॉपर्टी आधारित ग्रोथ से दूर होता जा रहा है और अनिश्चित आर्थिक संभावनाओं से जूझ रहा है. ये वो सेक्टर है, जिसे चीनी सरकार (China Govt) अधिक टिकाऊ विकास मॉडल के रूप में देखती है और पेश करती है.

सालाना GDP ग्रोथ में भारत से पीछे
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World Of statistics) ने बीते दिनों विभिन्न देशों के सालाना जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किए थे और इस लिस्ट में भी चीन भारत से काफी पीछे है. भारत ने अमेरिका, चीन, जापान और यूके जैसे बड़े देशों को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत इन बड़े देशों से भी तेज रफ्तार से ग्रोथ कर रहा है. सालाना GDP Growth को लेकर जारी इस लिस्ट में अमेरिका की सालाना जीडीपी ग्रोथ 1.5%, जापान की 1%, यूके 0.6% है. चीन 4.2% की दर से बढ़ रहा है. वहीं भारत की सालाना ग्रोथ 6.3% है.

फिच के बाद मूडीज को भारत पर भरोसा
Fitch के बाद बीते शुक्रवार को मूडीज एनालिटिक्स (Moodys) ने भी कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए भारत की जीडीपी में 6.1 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान जताया है. बता दें कि मूडीज ने इंडियन इकोनॉमी की तेज रफ्तार पर भरोसा जताते हुए अपने पूर्वानुमान में इजाफा किया है. इससे पहले एजेंसी ने इस साल मार्च में 6 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान जाहिर किया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

कोयला मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती रुपिंदर बरार ने वेकोलि के कार्य-निष्पादन की सराहना की

June 8, 2024
Hindavi Swarajya Darshan

छत्रपति के दुर्गों का जयगान है ‘हिन्दवी स्वराज्य दर्शन’

September 5, 2025
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT ने किसानों के लिए आयोजित की कौशल विकास कार्यक्रम

October 14, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.