Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल की कोर्ट में दलील, आम आदमी ‘आम’ नहीं खाएगा तो क्या…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
10
SHARES
345
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कथित आबकारी घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देनेे और डॉक्टर से परामर्श लेने के आवेदन पर शुक्रवार को बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में 22 अप्रैल तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया।

सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने अदालत में रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें केजरीवाल द्वारा एक अप्रैल को डॉक्टर द्वारा निर्धारित भोजन न करने का आरोप लगाया गया। इन आरोपों को केजरीवाल की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने खारिज कर दिया। उन्होंने ईडी पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तिहाड़ प्रशासन को शनिवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
वंदे मातरम् विवाद

वंदे मातरम् विवाद पर बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज ने सोनिया गांधी से की माफी की मांग!

August 16, 2026
CM Samrat Chaudhary

बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी

August 15, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Load More

वहीं, सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा कि कुछ अपवादों को छोड़कर केजरीवाल ने जो भी भोजन खाया, वह उनके डॉक्टर द्वारा तैयार किए गए आहार चार्ट के अनुरूप था। ईडी ने गुरुवार को अदालत के समक्ष दावा किया था कि मेडिकल जमानत के लिए आधार बनाने को टाइप 2 मधुमेह होने के बावजूद केजरीवाल हर दिन आम और मिठाई जैसे उच्च शर्करा वाले भोजन खा रहे थे। इन आरोपों पर सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल जमानत पाने के लिए पक्षाघात का जोखिम क्यों उठाएंगे। सिंघवी ने कहा कि यह भी आरोप है कि मुख्यमंत्री आम खा रहे हैं, मगर घर से 48 बार भेजे गए भोजन में से केवल तीन बार आम थे। 8 अप्रैल के बाद कोई आम नहीं भेजा गया है। वह अपनी चाय में केवल शुगर फ्री का उपयोग करते हैं। इतने दिनों में केवल एक बार उनके लिए नवरात्रि के प्रसाद के तौर आलू पूरी भेजी गई थी।

आम आदमी आम नहीं तो क्या मशरूम खाएगा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आम खाने पर मीडिया कवरेज और विवाद को लेकर अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने तंज करते हुए कहा कि आम आदमी आम नहीं खाएगा तो क्या मशरूम खाएगा। इसके बाद उन्होंने तिहाड़ जेल प्रशासन पर भी सवाल उठाए।

तिहाड़ प्रशासन का दावा- आहर चार्ट का पालन नहीं कर रहे
तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से पेश वकील ने कहा कि केजरीवाल जो खाना खा रहे थे वह उनके डॉक्टर द्वारा निर्धारित आहार चार्ट से मेल नहीं खाता। इसमें कहा गया कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल की मधुमेह की देखभाल के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं थीं। डॉक्टर द्वारा बताए गए डाइट चार्ट में उन्हें मिठाई और कई तरह के फलों के सेवन पर रोक थी। उन्हें उसी आधार पर खाना दिया जाना चाहिए, वरना हम घर के खाने को रोकने का आवेदन दाखिल करेंगे।

जांच एजेंसी ईडी ने कहा कि एक अप्रैल को केजरीवाल की तरफ से दिए आवेदन में जिस डाइट चार्ट का जिक्र था उसे फॉलो नहीं किया जा रहा है। इसका वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने विरोध किया, जो केजरीवाल की ओर से पेश हुए थे। वकील ने अदालत से कहा, ईडी का इस सुनवाई से क्या लेना-देना है। वह (ईडी) कोई पक्ष नहीं है। यह मेरे और जेल तथा अदालत के बीच है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

इन मांगों को लेकर जल संस्थान कर्मचारी संगठन की पेयजल सचिव से हुई वार्ता

October 18, 2022
lalu prasad

‘क्या हैं नरेंद्र मोदी’ हम मिलकर लड़ेंगे और इनको हटाएंगे

December 18, 2023
india economy

भारत के आर्थिक विकास के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं विश्व के वित्तीय एवं निवेश संस्थान

October 1, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.