Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मोदी या राहुल…लोकसभा चुनाव में कौन बहा रहा अधिक पसीना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
pm modi-rahul gandhi
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम चुनाव की लड़ाई एक तरह से दो चेहरों पर ही केंद्रित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। चुनाव की शुरुआत भी इसी विमर्श के साथ हुई थी कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे या विपक्षी गठबंधन कुछ कमाल दिखाएगा। जीत को लेकर भाजपा या एनडीए खेमे के अपने अनुमान थे और विपक्ष के अपने। सभी की नजरें इन्हीं दोनों पर टिकी हैं। जीत के लिए दोनों खूब मशक्कत कर रहे हैं, मगर देखना दिलचस्प होगा कि कौन कितनी रैलियां कर रहा है, साक्षात्कार दे रहा है…कितना पसीना बहा रहा है, कितना आक्रामक प्रचार कर रहा है।

चुनाव की घोषणा के बाद से आठ मई तक पीएम मोदी 103 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से मार्च में 9, अप्रैल में 68 और मई में 26 रैलियां हैं। दिनभर में औसतन तीन रैलियां करते हुए पीएम मोदी ने मार्च से अब तक क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया के तमाम चैनल, पत्र-पत्रिकाओं को 24 साक्षात्कार दिए हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने 21 रोड शो भी किए हैं। इसके अलावा सैकड़ों मंदिरों और गुरुद्वारों के दर्शन किए हैं। प्रतिष्ठित लोगों और आम नागरिकों से मुलाकात की है।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार

September 24, 2026
el niño

वैज्ञानिकों की प्रचंड भविष्यवाणी, 6 महीने में काल बन जाएगा अल नीनो

September 24, 2026
cm dhami

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन!

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
Load More

वहीं, राहुल गांधी चुनावों के एलान तक न्याय यात्रा कर रहे थे, जो 17 मार्च को खत्म हुई। 18 मार्च से 8 मई तक राहुल ने 39 जनसभाओं को संबोधित किया। इनमें से मार्च में एक, अप्रैल में 29 और मई में 10 शामिल हैं। दिलचस्प यह कि इनमें कई रैलियां ऐसी जगहों पर हुईं, जो कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़ी करती हैं। मसलन सातवें दौर की ऐसी सीट, जहां कांग्रेस लड़ाई में भी नहीं है, वहां राहुल तीसरे चरण में प्रचार करते दिखे। इसके अलावा गठबंधन के साथियों के साथ कुछ प्रेस वार्ताएं जरूर हुई हैं, जिसकी जानकारी भी उनके आईटी सेल व सोशल मीडिया के जरिये दी जाती है। इसके अलावा उनके आईटी सेल की तरफ से उनके शतरंज कौशल के बारे में बताया जा रहा है। पर, मुख्यधारा के मीडिया को कोई साक्षात्कार नहीं दिया है।

पीएम ने विपक्ष के आरोपों पर दिए जवाब, राहुल ने भाजपा के सवालों पर साधी चुप्पी

पीएम मोदी ने 24 साक्षात्कारों में उन तमाम सवालों के जवाब दिए हैं, जिन्हें विपक्ष की तरफ से उनके खिलाफ उठाया जाता है। इनमें चुनावी बॉन्ड से लेकर एनडीए के सहयोगी जदएस के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना तक का सवाल शामिल है। पीएम ने उन आरोपों पर भी जवाब दिया है, जिसमें वे कहते हैं कि कांग्रेस मुस्लिमों को आरक्षण देगी। ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों पर भी जवाब दे चुके हैं। संविधान बदलने व आरक्षण खत्म करने के आरोपों के अलावा तानाशाही पर भी जवाब दे चुके हैं। वहीं, राहुल ने अब तक कोई साक्षात्कार नहीं दिया है। वे स्टूडियो में शूट व संपादित किए गए वीडियो जारी कर रहे हैं। इसके अलावा उन पर स्क्रिप्टेड प्रेस कॉन्फ्रेंस के भी आरोप लगे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने पर भाजपा का सवाल और तुम्हारा मालिक कौन…जैसे उनके बयान चर्चा में रहे हैं।

भाजपा बार-बार राहुल और कांग्रेस से पूछ रही है कि क्या वे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के उस फॉर्मूले को नकारते हैं कि संसाधनों पर मुसलमानों का पहला अधिकार है। धन पुनर्वितरण, विरासत कर के आरोपों पर भी चुप हैं। सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी, प्रज्वल मामले में कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के कार्रवाई न करने जैसे सवालों से भी बच रहे हैं। विदेशी दौरों और वहां हुए सौदों को लेकर, राममंदिर के दर्शन न करने व दर्शन करने वालों के बहिष्कार जैसे सवालों का जवाब भी नहीं दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो और DTC बसों का बदला समय, जानिए किस टाइम से चलेगी पहली मेट्रो!

May 24, 2024
infrastructure india

विकसित भारत की दिशा में सरकार के क्रांतिकारी कदम!

January 20, 2024
Harak Singh Rawat attacks BJP, Trivendra Rawat replies

हरक सिंह रावत का BJP पर वार, 27 करोड़ चंदा विवाद से सियासत गरमाई, त्रिवेंद्र रावत का जवाब!

August 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.