Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

राहुल की जीत से रायबरेली में कांग्रेस ‘बालिक’ बनी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 9, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गौरव अवस्थी


नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में बेहतर सुधार के बाद ‘जननायक’ के रूप में देखे जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम यूपी में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। जीत के मामले में रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस को ‘बालिग’ बनाने का श्रेय भी राहुल गांधी को गया है। राहुल गांधी की जीत के साथ ही रायबरेली देश की इकलौती लोकसभा सीट बन गई है, जहां कांग्रेस 18 बार चुनाव जीत चुकी है। इस जीत में 15 आम चुनाव और तीन उपचुनाव शामिल हैं। देश में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण मिलना मुश्किल है, जहां एक पार्टी एक सीट से 18 बार जीती हो।

इन्हें भी पढ़े

Kejriwal and Sisodia

राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला: केजरीवाल और सिसोदिया आरोप मुक्त, सीबीआई जांच पर टिप्पणी

February 27, 2026
infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
Load More

फिरोज गांधी से हुई थी शुरुआत
रायबरेली के कांग्रेसियों के अनुरोध पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दामाद और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी को 1952 में हुए देश के पहले आम चुनाव में प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाया था। 1957 में दोबारा जीत दर्ज करने के बाद 1960 में फिरोज गांधी का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र प्रताप सिंह जीते थे।

इंदिरा गांधी की वजह से चर्चा में आई
लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन में 1962 में रायबरेली सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई। कांग्रेस ने यहां दो सदस्य सीट से फिरोज गांधी के साथ सांसद रह चुके बैजनाथ कुरील को चुनाव लड़ाया। उन्होंने जनसंघ की तारावती को हराकर कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। 1967 में रायबरेली सीट सामान्य हो गई और इंदिरा गांधी ने पति की सीट को अपनी कर्मभूमि बनाया। 1967 और 1971 के दो चुनाव उन्होंने लगातार जीते।आपातकाल के बाद 1977 हुए चुनाव में राजनारायण के हाथों हार और 1980 में हुए मिडटर्म पोल में यहां बदला चुकाकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

सोनिया गांधी ने जीते पांच चुनाव
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद खानदान के अरुण नेहरू और शीला कौल ने दो-दो बार कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली की नुमाइंदगी की। वर्ष 1999 में कैप्टन सतीश शर्मा कांग्रेस के टिकट पर ही चुने गए। इसके बाद गांधी परिवार की बहू सोनिया गांधी अमेठी छोड़कर 2004 में रायबरेली से चुनाव लड़ीं। उन्होंने एक उपचुनाव (2006) के साथ पांच बार इस सीट से जीत दर्ज की। इस सीट पर सबसे अधिक वोट शेयर (उपचुनाव में 80.49%) और सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड अभी तक सोनिया गांधी के नाम ही दर्ज है।

बालिक बनाने का श्रेय राहुल के नाम
सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद 18वीं लोकसभा के चुनाव में गांधी परिवार ने रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव लड़ने भेजा। राहुल के चुनाव लड़ने के पहले रायबरेली में 20 चुनाव हुए और 17 चुनाव में कांग्रेस जीत चुकी थी। 2024 का चुनाव राहुल गांधी ने 389341 मतों के बड़े अंतर से जीत कर 103 साल पुरानी पार्टी को जीत के मामले में एक ही चुनाव क्षेत्र में बालिग बना दिया। राहुल गांधी की यह जीत रायबरेली से कांग्रेस की 18वीं जीत है।

तीन बार जीत चुके हैं विरोधी नेता
नि:संदेह रायबरेली कांग्रेस का मजबूत किला है। इस किले को पहली बार भारतीय लोकदल के टिकट पर समाजवादी नेता राजनारायण ने इंदिरा गांधी को 1977 में हराकर भेदा था। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार ने सक्रिय राजनीति से अपने को दूर रखा। इसीलिए वर्ष 1996 और 1998 में अशोक सिंह भाजपा से दो बार सांसद चुने गए। इसके बाद से विपक्ष की सभी कोशिशें बेकार सिद्ध हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
China

कोरोना के बाद चीन में इस ‘महामारी’ ने दी दस्‍तक, फ‍िर से बंद हो गए स्‍कूल

November 23, 2023
odisha train accident

ओडिशा ट्रेन हादसा : 6 अधिकारी चुपचाप किस ‘छेड़छाड़’ की बात कह गए?

June 6, 2023
Arvind Kejriwal

क्या अब खत्म हुआ अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफ़र?

January 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला: केजरीवाल और सिसोदिया आरोप मुक्त, सीबीआई जांच पर टिप्पणी
  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.