नई दिल्ली। टाइम्स दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१.पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं से भेंट की और इन नेताओं को धन्यवाद देते हुए पड़ोसी प्रथम नीति और ‘सागर दृष्टिकोण’ के प्रति भारत की वचनबद्धता दोहराई।
२.पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
३.जम्मू -कश्मीर के रियासी में कल हुए आतंकी हमलें के बाद भारतीय सेना द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है आतंकवादी हमले में 10 तीर्थयात्रियों की मौत और कई अन्य लोग घायल हो गए थे
४.जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के सरकारी अस्पताल में रियासी आतंकी हमले के घायलों से मुलाकात की।
५.गुजरात के भरूच में भाजपा कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
६.जीत के बाद रायबरेली जाएगा गांधी परिवार.. राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी जाएंगे रायबरेली,11 जून को रायबरेली जा सकते हैं तीनों नेता..रायबरेली और अमेठी की जनता का जताएंगे आभार।
७. जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा “एक तरफ NDA सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। दूसरी ओर कश्मीर में तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला हो रहा था। तीसरी तरफ भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। हम पूछना चाहते हैं- क्या क्रिकेट व आतंकवाद एक साथ चल सकते हैं? क्या शांति लफ्फाजी से आती है?”
८. मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह की सुरक्षा टीम पर उग्रवादी हमला.. जिरीबाम में सुरक्षा का जायजा लेने गई थी टीम, मंगलवार को जिरीबाम में होना है सीएम बिरेन सिंह का दौरा।
९. उत्तराप्रदेश के अमरोहा में बाइक सवार ने ताक पर रखा कानून..हाईवे पर जान जोखिम में डालकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल।
१०.जम्मू: रियासी बस अटैक मामले में 4 लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस, आतंकी हमले में गई थी 10 लोगों की जान।
देखिए पूरी रिपोर्ट







