Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में पानी संकट पर AAP-BJP के बीच चरम पर घमासान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 15, 2024
in दिल्ली
A A
bjp-aap
16
SHARES
523
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में गहराते जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी के बीच पानी को लेकर राजनीति चरम पर है. एक तरफ बीजेपी दिल्ली में पानी की किल्लत के लिए आप सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहरा रही है, तो दूसरी तरफ जल मंत्री आतिशी लगातार इसके लिए हरियाणा और केंद्र की बीजेपी सरकार को दोषी करार दे रही हैं.

इसे लेकर दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची, जहां कोर्ट ने दिल्ली सरकार को पानी की बर्बादी के लिए फटकार लगाते हुए कहा था कि हरियाणा से दिल्ली को उसके हक का पूरा पानी मिल रहा है. हालांकि, दिल्ली में पानी की किल्लत को देखते हुए कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को उनके पास पड़े अतिरिक्त 137 क्यूसेक पानी को दिल्ली को देने का निर्देश दिया था.

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

अब तक दिल्ली जल संकट क्यों?

जल मंत्री आतिशी का कहना है कि सवाल यह उठता है कि जब हरियाणा से पूरा पानी मिल रहा है और हिमाचल प्रदेश से भी अतिरिक्त पानी की व्यवस्था कोर्ट द्वारा कराई गई है, तो फिर अब तक दिल्ली में जल सकंट क्यों बना हुआ है? कहीं न कहीं इसका कारण दिल्ली में पानी की बर्बादी, टैंकर माफियाओं द्वारा पानी की चोरी और अक्षम पानी प्रबंधन है.

ये है पानी संकट की वजह

जल मंत्री आतिशी इस कमियों को सिरे से नकारते हुए अलग ही कारणों को इसके लिए जिम्मेदार बता रही हैं. उनका आरोप है कि दिल्ली में टैंकर माफियाओं पर लगाम इसलिए नहीं लग पा रही है क्योंकि हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इन टैंकर माफियाओं पर पूरी तरह से लगाम लग जाए तो भी दिल्ली में पानी की समस्या जस की तस ही बनी रहेगी. ये टैंकर माफिया ज्यादा से ज्यादा 0.1 एमजीडी पानी की कालाबाजारी कर सकते हैं, जबकि दिल्ली को 50 एमजीडी पानी की जरूरत है. इसके अलावा, ट्रांसमिशन लॉस को भी पानी की कमी का एक कारण बता रही हैं.

‘बहाना न बनाएं आतिशी’

जल मंत्री के इस बयान पर दिल्ली बीजेपी ने जमकर हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एक फिल्मी पार्टी है. आश्चर्यजनक रूप से उनके पटकथा लेखकों के पास उचित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में अपनी विफलता का बचाव करने के लिए बहाने समाप्त हो गए हैं. उन्होंने कहा कि आज जब दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार और पानी की चोरी और ट्रांसमिशन लीकेज नुकसान को रोकने में सरकार की विफलता पर दिल्ली के लोगों द्वारा निंदा पर दिल्ली के लोगों को जवाब देने का दिन है तो आतिशी ने फिर से पुरानी स्क्रिप्ट का सहारा लिया है. आज मैंने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्होंने दिल्ली में पानी की कमी पर चिंता व्यक्त की.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उत्तराखंड में टर्की से भी बड़ा तबाही आएगा!

March 3, 2023
Nanjundaiah Subba Rao

भाईजी बोले तो सलेम नांजुंदैया सुब्बाराव

February 7, 2023
Gold

‘सोने की कीमतों में उछाल और इसका भारतीय मध्यम वर्ग पर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव’

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश
  • चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.