Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली को इन 5 राज्यों से मिलता है 90% पीने का पानी, जानिए कहां से आया जलसंकट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 15, 2024
in दिल्ली
A A
water
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी को तरस रही है. दिल्ली के कई इलाकों में जलसंकट का दायरा बहुत ज्यादा बढ़ चुका है. केजरीवाल सरकार का कहना है कि राजधानी में इस समय रोजाना 50 मिलियन गैलन पानी की कमी है. जल संकट का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार दिल्ली को पानी की कम आपूर्ति कर रही है. इस बीच अपने बयान से पलटते हुए हिमाचल सरकार ने दिल्ली को पानी देने से साफ इंकार कर दिया है. पूरे मामले पर सियासत गर्मा गई है.

तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली में जलसंकट बना हुआ है. दिल्ली को पानी की सप्लाई करने में केवल हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का नाम प्रमुखतौर पर सामने आया है. हालांकि, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब भी दिल्ली को पानी की सप्लाई करते हैं.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

दिल्ली में 5 राज्यों से 90 फीसदी पीने की पानी की सप्लाई

पांच राज्य मिलकर दिल्ली में 90 फीसदी पीने के पानी की सप्लाई करते हैं. यहां हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब का पानी पहुंचता है. अब इसके चैनल को समझते हैं. पंजाब से भाखरा नांगल बांध के जरिए यहां पानी पहुंचता है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो गंगा नदी और उत्तराखंड में टिहरी डैम के जरिए दिल्ली को पानी मिलता है. हरियाणा की तरफ से यमुना के जरिए पानी पहुंचता है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली को उत्तर प्रदेश में ऊपरी गंगा नहर के जरिए रोजाना 470 क्यूसेक पानी मिलता है. वहीं, यमुना और रावी-ब्यास नदियों से शहर को 1,049 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है.

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) भी यमुना से पानी लेता है. दिल्ली की पानी की सप्लाई यमुना, ऊपरी गंगा नहर, भाखड़ा स्टोरेज और जमीनी पानी से होती है. राजधानी अपनी जरूरत का 41 फीसदी पानी यमुना, 27 फीसदी पानी ऊपरी गंगा नहर, 24 फीसदी पानी भाखड़ा स्टोरेज और 9 प्रतिशत ट्यूबवेल से करती है.

प्लान बना पर पूरा नहीं हुआ

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हाल में आरोप लगाया था कि एक मई से हरियाणा ने यमुना में आने वाले दिल्ली के हिस्से को रोक दिया था. इसके बाद नदी का जलस्तर घटा और जलसंकट के हालात बने. दिल्ली को पानी की आपूर्ति वजीराबाद से होती है. दिल्ली में जलसंकट के कुछ और भी कारण रहे हैं. राजधानी में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी दिल्ली जल बोर्ड के पास है.

गर्मी की शुरुआत से पहले ही पानी की मांग और सप्लाई का हाल देखते हुए जल बोर्ड ने 587 ट्यूबवेल लगाने की योजना बनी थी. योजना का मकसद था कि इसके जरिए दिल्ली की प्यास बुझाने की कोशिश की जाएगी. पहले चरण में कुछ इलाकों में इसे लगवाया गया. योजना के दूसरे चरण में 259 ट्यूबवेल लगने थे. इसके लिए जल बोर्ड को 1800 करोड़ रुपए की आवश्यकता थी. योजना को आगे बढ़ाने के लिए जल बोर्ड ने दिल्ली सरकार के वित्त विभाग को लेटर लिखा था, लेकिन पैसों की पूर्ति नहीं हो पाई और ट्यूबवेल लगाने का काम नहीं पूरा हो पाया.

दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों की नदियों या तो सूख चुकी हैं. या फिर उनका पानी पीने लायक नहीं बचा है. जल प्रदूषण अपने चरम पर पहुंचने के कारण पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए राजधानी को पड़ोसी राज्यों पर निर्भर होना पड़ रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

RSS का नाम सुनते ही विपक्ष मे इतनी तिलमिलाहट क्यों?

August 2, 2024
murder

क्या है अमेरिका में 1 लाख लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला फेंटेनल?

November 19, 2023
india economy

विश्व में सबसे तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

September 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.