Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आरईसी लिमिटेड के सहयोग से भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 11 दिवसीय कोच विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 7, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Badminton Association of India
14
SHARES
457
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गुरुग्राम : भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा आरईसी लिमिटेड और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के सहयोग से राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीई), गुवाहाटी और रायपुर में एक साथ आयोजित 11 दिवसीय आवासीय कोच विकास कार्यक्रम आज संपन्न हुआ, जिसमें भारत के 22 राज्यों से आए कुल 53 प्रतिभागियों को जमीनी स्तर की कोचिंग पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया गया।

Badminton Association of India

इन्हें भी पढ़े

Ashwini Vaishnaw

त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें

November 7, 2026

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Rashtradharma

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के जल-विशेषांक में परंपरा, नीति और जमीनी प्रयोगों का संगम विचार और व्यवहार में पानी की बात

November 7, 2026
news paper

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

November 7, 2026
Load More

इस कार्यक्रम के समापन के बाद, ये कोच देश भर में कई बैडमिंटन अकादमियों में विभिन्न आयु समूहों के जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे और देश के लिए नई प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने में मदद करेंगे। इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य कोचिंग तकनीक में एकरूपता लाना और संभावित बैडमिंटन सितारों की एक मजबूत कड़ी तैयार करना है।

इस अवसर पर, आरईसी लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) सुश्री तरुणा गुप्ता ने कहा, “हमें इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने पर बहुत गर्व है। कोच विकास कार्यक्रम के संचालन में भारतीय बैडमिंटन संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ हमारा सहयोग भारत में खेलों के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।” हमारा मानना है कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत हमारा योगदान न केवल हमारे प्रशिक्षकों के कौशल को बढ़ाएगा बल्कि हमारे देश में बैडमिंटन के समग्र विकास में भी योगदान देगा। आरईसी न केवल एथलीटों की खेल प्रतिभा को निखारता है, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रशिक्षकों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम भारत से विश्व स्तरीय बैडमिंटन प्रतिभाओं को निखारने में इस कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हैं।”

बाई के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, “प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने में जमीनी स्तर के कोच अहम भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम उन्हें संभावित सितारों की पहचान करने और उनके विकास की नींव प्रदान करता है। हम बाई के साथ इस सहयोग और इस पहल में हमारा समर्थन करने के लिए आरईसी और साई को धन्यवाद देते हैं।”

प्रतिभागियों ने अपने फीडबैक में कार्यक्रम के व्यापक दृष्टिकोण के लिए बाई-आरईसी-साई के साझेदारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि कैसे इस कार्यक्रम ने कोचिंग की बारीकियों के बारे में उनकी समझ को गहरा किया और इसकी व्यावहारिक अंतर्दृष्टि की प्रशंसा की।

आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के तहत भारत में खेलों के विकास के लिए ₹100 करोड़ की राशि देने का वादा किया है। यह धनराशि खिलाड़ियों को तकनीकी, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक सहायता के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोचों के अधीन प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान करके अपने संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता करेगी।

आरईसी लिमिटेड के बारे में –

आरईसी, विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक महारत्न कंपनी है और आरबीआई के साथ गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है। आरईसी उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी स्टोरेज, पंप स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं जैसी अनेक नई प्रौद्योगिकियों सहित पूरे विद्युत अवसरंचना क्षेत्र को वित्तपोषित कर रही है। हाल ही में आरईसी द्वारा गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र में भी विविधता लाई गई है जिसमें राजमार्ग और एक्सप्रेस वे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक और वाणिज्यिक बुनियादी ढांचा (शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह जैसे अनेक क्षेत्रों जैसे इस्पात, रिफाइनरी आदि के संबंध में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ई एंड एम) कार्य शामिल हैं। आरईसी लिमिटेड देश में बुनियादी अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण प्रदान करती है।

आरईसी लिमिटेड विद्युत क्षेत्र के लिए सरकार की अग्रणी योजनाओं में प्रमुख रणनीतिक की भूमिका निभा रही है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) और राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी के रूप में चुनी गई थी , इन योजनाओं के परिणामस्वरूप देश के अंतिम छोर तक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाया गया तथा 100% ग्रामीण और घरेलू विद्युतीकरण किया गया। आरईसी को कुछ राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों की संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के लिए भी नोडल एजेंसी बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा आरईसी को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की जिम्मेदारी भी दी गई है। 31 मार्च 2024 के अनुसार आरईसी की लोन बुक ₹5.09 लाख करोड़ एवं नेट वर्थ ₹68,783 करोड़ है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
teacher

राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया के आधार स्तंभ हैं शिक्षक

September 4, 2024
G20 country flags arranged in a conference room. 3D illustration.

व्यवसायों के लिए एक अनूठा अवसर है भारत की जी20 अध्यक्षता

December 16, 2022

500 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर में विराजमान होगें रामलला : सीएम योगी

November 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.