Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

10,000 KM के 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रही सरकार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 9, 2025
in राष्ट्रीय
A A
highway
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार देशभर में 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है, जिनकी कुल लंबाई 10,000 किलोमीटर होगी, और इसके लिए 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पीएचडीसीसीआई के 120वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए गडकरी ने यह भी बताया कि रणनीतिक जोजिला सुरंग का 75-80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जो लद्दाख क्षेत्र और देश के दूसरे हिस्सों के बीच सालभर संपर्क स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि अगर सड़क परिवहन मंत्रालय अपने सड़क परियोजनाओं का मुद्रीकरण करता है, तो उसे 15 लाख करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

देश के लॉजिस्टिक्स लागत में आई कमी

इन्हें भी पढ़े

पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
PM modi

रोजाना का सफर क्यों हो लंबा, नोएडा मेट्रो विस्तार पर PM मोदी ने ऐसे दी गुड न्यूज

November 11, 2026
crpf constable

पहले से और हाईटेक होगी CRPF, कामिकेज ड्रोन सिस्टम लेने का प्लान, क्या है खासियत

November 11, 2026
fund

एनर्जी झटके के बाद भी नहीं डगमगाया भारत, 7% की रफ्तार से दौड़ेगी अर्थव्यवस्था

November 11, 2026
Load More

खबर के मुताबिक, गडकरी ने यह भी बताया कि एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के निर्माण ने देश के लॉजिस्टिक्स लागत को 16 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। भारत की लॉजिस्टिक्स लागत दिसंबर तक 9 प्रतिशत तक कम हो जाएगी, जिससे भारत को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका में लॉजिस्टिक्स लागत 12 प्रतिशत, यूरोपीय देशों में 12 प्रतिशत और चीन में 8 से 10 प्रतिशत है।

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार

भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले पांच सालों में भारत के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया का नंबर 1 बनाना है। गडकरी ने कहा कि जब मैंने परिवहन मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 14 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र 4 लाख युवाओं को रोजगार देता है और केंद्र और राज्य दोनों को सबसे अधिक जीएसटी देता है। वर्तमान में, अमेरिकी ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 78 लाख करोड़ रुपये, चीन का 47 लाख करोड़ रुपये और भारत का 22 लाख करोड़ रुपये है।

भारत की ईंधन आयात पर निर्भरता एक आर्थिक बोझ

गडकरी ने यह भी कहा कि भारत की ईंधन आयात पर निर्भरता एक आर्थिक बोझ है, क्योंकि हर साल 22 लाख करोड़ रुपये ईंधन आयात पर खर्च होते हैं, और यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है, इसलिये स्वच्छ ऊर्जा अपनाना देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के जीडीपी वृद्धि को बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। गडकरी ने बताया कि किसानों ने मक्का से एथनॉल उत्पादन करके अतिरिक्त 45,000 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की है। उन्होंने दिल्ली में वायु प्रदूषण को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इसे कम करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वी जयंती पर वेकोलि में हुए व्याख्यान

April 20, 2025
Brave girl in viral video

नैनीताल हिंसा: वायरल वीडियो में युवती की बहादुरी, भीड़ को दिया करारा जवाब!

May 5, 2025

फर्जी हैं AAP मंत्रियों के 1000 घाटों के दावे, राजस्व विभाग के रिकॉर्ड से हुआ साबित: BJP

November 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर
  • UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?
  • दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 सीटें होगी उपलब्ध

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.