Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

हर किसी को यूं ही नहीं मिल जाता है पर्सनल लोन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 8, 2024
in व्यापार
A A
loans
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इंसान की जिंदगी में कब पैसों की जरूरत अचानक पड़ जाए, कहना कठिन है। मेडिकल इमरजेंसी से निपटने, शादी के खर्चों को पूरा करने, अपनी उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटाने और बड़ी खरीदारी जैसी तत्काल जरूरतों को पूरा करने में कई बार पर्सनल लोन काम आ सकता है। हालांकि पर्सनल लोन बाकी लोन के मुकाबले ज्यादा महंगा होता है। जानकारों का भी हालांकि कहना है कि किसी भी व्यक्ति को पर्सनल लोन को सबसे आखिरी विकल्प के तौर पर रखना चाहिए। अब मान लीजिए कि आपको पर्सनल लोन लेना ही पड़ जाए, तो यहां यह भी मायने रखता है कि क्या आप पर्सनल लोन पाने की योग्यता रखते हैं। पर्सनल लोन असुरक्षित लोन होते हैं, इसलिए उचित मूल्यांकन के बाद ही बैंक इसे ऑफर करते हैं। हर बैंक या संस्थान के अपने मानदंड होते हैं, और जो उन्हें पूरा कर सकते हैं उन्हें पर्सनल लोन दिया जाता है। जी हां, बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान हर किसी को यूं ही पर्सनल लोन नहीं दे देते हैं। इनके लिए कुछ शर्तें हैं। कुछ नियम हैं।

आयु

इन्हें भी पढ़े

pnb bank

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

October 21, 2026
PM Modi Trump

भारत को मनाने के लिए अमेरिका ने बदला अपना रुख?

October 18, 2026
gold

सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर ₹9613 का मुनाफा

October 18, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
Load More

जो लोग अपनी रिटायरमेंट के करीब हैं उन्हें आमतौर पर जोखिम भरा प्रस्ताव माना जाता है, इसलिए ज्यादातर बैंक उन्हें पर्सनल लोन देने से बचते हैं। आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक, सामान्यतौर पर, भारत में पर्सनल लोन हासिल करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि सैलरी क्लास और खुद का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के लिए अधिकतम आयु क्रमशः 58 और 65 वर्ष है।

रोजगार की स्थिति

भारत में लगभग सभी प्रतिष्ठित संस्थाएं वेतनभोगी और स्व-रोजगार वाले कस्टमर को पर्सनल लोन प्रदान करती हैं। इनमें निजी, सरकारी और MNC कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, बैंक आपसे अपनी वर्तमान नौकरी या व्यवसाय में दो से पांच सालों का न्यूनतम अनुभव मांग सकता है।

मंथली इनकम कितनी है

बैंक ज्यादा मंथली इनकम वाले व्यक्ति के पास समय पर अपना लोन चुकाने की अधिक क्षमता होने की वजह से, कम मासिक आय वाले लोगों की तुलना में उन्हें प्राथमिकता देते हैं। आमतौर पर, भारत में ऋणदाता वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए 25,000 रुपये और स्व-रोजगार वाले लोगों के लिए 30,000 रुपये की न्यूनतम मासिक इनकम मांगते हैं।

भौगोलिक स्थिति भी रखते हैं मायने

पर्सनल लोन के मामले में भौगोलिक स्थिति भी महत्वपूर्ण है। आमतौर पर देखें तो टियर I शहरों में रहने का खर्च आमतौर पर टियर II शहरों की तुलना में अधिक होता है। यानी दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई या हैदराबाद में रहने वाले व्यक्ति को वडोदरा, रांची, कानपुर, भुवनेश्वर या चंडीगढ़ में रहने वाले व्यक्ति की तुलना में पर्सनल लोन हासिल करने के लिए सख्त पात्रता नियमों को पूरा करना पड़ सकता है।

क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है लोन की लागत

पर्सनल लोन आपको किस ब्याज दर पर मिलेगा, यह काफी हद तक आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। 750 या उससे ज़्यादा क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को बैंक ज़िम्मेदार कस्टमर मानते हैं।

आपको पर्सनल लोन ज्यादातर आपकी इनकम की स्थिति और क्रेडिट स्कोर पर ज्यादा निर्भर करेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वेकोलि ने किया 60 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आँकड़ा पार

March 21, 2023
Rajnath Singh and Chief Minister Yogi

वृंदावन में खुला देश का पहला कन्या सैन्य विद्यालय

January 2, 2024

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को किया फ्लैग ऑफ

January 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.