Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया सतर्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 21, 2026
in व्यापार
A A
pnb bank
11
SHARES
378
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए AI से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर किया आगाह किया है। पीएनबी ने AI के जरिए आवाज की नकल, डीपफेक और फिशिंग (फर्जी मैसेज के जरिए गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश) जैसे साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंक ने ग्राहकों को ऐसे मामलों में सावधानी बरतने और किसी भी कॉल या मैसेज पर बिना पुष्टि किए भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।

अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं धोखाधड़ी करने वाले लोग

इन्हें भी पढ़े

PM Modi Trump

भारत को मनाने के लिए अमेरिका ने बदला अपना रुख?

October 18, 2026
gold

सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर ₹9613 का मुनाफा

October 18, 2026
pension schemes

सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

October 17, 2026
india economy

भारत को अपना लक्ष्य पाने के लिए कितनी विकास दर की जरूरत!

October 17, 2026
Load More

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ग्राहकों को बताया कि हर साल अक्टूबर को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। पीएनबी ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले लोग अब ऐसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनसे उनके झांसे असली लगते हैं।

धोखाधड़ी के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपना रहे हैं फ्रॉडस्टर्स

पीएनबी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक चंद्रा ने ग्राहकों को दिए संदेश में कहा, ”आजकल साइबर फ्रॉड के कई मामलों में लोगों के व्यवहार, खासकर भरोसे, डर, जल्दबाजी और रोजमर्रा की डिजिटल आदतों का फायदा उठाया जाता है। फ्रॉड करने वाले आपके परिवार के सदस्यों, दोस्तों या भरोसेमंद लोगों की आवाज या चेहरे तक की नकल कर सकते हैं और तुरंत पैसे भेजने के लिए किसी इमरजेंसी का झूठा दावा कर सकते हैं।”

बिना पुष्टि किए किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने की अपील

अशोक चंद्रा ने कहा कि इसी तरह फर्जी ईमेल, एसएमएस या मैसेज बहुत ज्यादा पर्सनल और बैंक के असली मैसेज जैसे दिख सकते हैं। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मैसेज घबराहट पैदा करते हैं और ग्राहक बिना पुष्टि किए ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो उन्हें नहीं उठाने चाहिए।

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्यॉरिटी पर निवेश बढ़ा रहे हैं बैंक

देशभर में साइबर क्राइम की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक एडवांस्ड एआई से पैदा होने वाले खतरों, क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़े जोखिमों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कड़े नियामकीय निर्देशों से निपटने के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्यॉरिटी पर निवेश बढ़ा रहे हैं।

ग्राहकों की मेहनत की कमाई और निजी जानकारी की सुरक्षा के प्रति PNB प्रतिबद्ध

पंजाब नेशनल बैंक के सीईओ अशोक चंद्रा ने ग्राहकों की मेहनत की कमाई और निजी जानकारी की सुरक्षा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड रोकने में जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी उपाय हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों से की भेंट

April 17, 2023

पाकिस्तान में सरकार गठन का ये बन रहा फॉर्मूला!

February 14, 2024
MSP

MSP की कानूनी गारंटी वित्तीय संकट का द्वार खोल देगा…

February 15, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.