Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

एक महीने तक तुलसी के पानी का सेवन करने से बॉडी पर कैसा होता है असर, जानिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 9, 2024
in लाइफस्टाइल
A A
तुलसी
14
SHARES
468
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : तुलसी में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जिसका मतलब है कि ये इम्युनिटी को स्ट्रांग करते हैं। इसका सेवन करने से बीमारियों से बचाव होता है।

तुलसी एक ऐसा प्लांट है जो हर घर में मौजूद होता है। भारत में इस पौधे की पूजा सदियों से की जाती है, लेकिन आप जानते हैं कि ये पूजनीय पौधा दवा की तरह भी काम करता है। सदियों से इस पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने में किया जाता रहा है। तुलसी का सेवन सांस से संबंधित बीमारियों का इलाज करने से लेकर इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में भी असरदार है। तुलसी के संपूर्ण फायदे लेने के लिए इसका सेवन अगर उसका पानी बनाकर किया जाए तो सेहत को बेहद फायदे होते हैं।

इन्हें भी पढ़े

Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
chia seeds

गर्मी में चिया और सब्जा सीड्स से मिलते हैं ढेरों फायदे, खाने में न करें ये एक गलती

March 22, 2026
aloo ki vrat wali namkeen

आलू से व्रत वाली नमकीन कैसे बनाएं?, जानिए आसान तरीका

March 19, 2026
Load More

कंसल्टेंट डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने बताया कि तुलसी का सेवन उसका पानी बनाकर करने से सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचता है। तुलसी का पानी ताजी तुलसी की पत्तियों या सूखे पाउडर को गर्म पानी में भिगोकर बनाया जाता है।

ये पानी उन लोगों के लिए अमृत है जो नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी को हेल्दी रखना चाहते हैं। ये प्राचीन आयुर्वेदिक अमृत शरीर को पोषण देता है, मन को शांत करता है, उम्र में इज़ाफा करता है और इम्युनिटी को भी स्ट्रांग करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तुलसी के पानी का सेवन अगर एक महीने तक किया जाए तो बॉडी पर कैसा असर दिखता है।

बीमारियों से होता है बचाव

तुलसी का पानी बीमारियों से बचाव करता है।  तुलसी को एडाप्टोजेन (adaptogen) माना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह पानी शरीर को तनाव के अनुकूल होने और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जिसका मतलब है कि ये इम्युनिटी को स्ट्रांग करता हैं। इसका सेवन करने से बीमारियों से बचाव होता है। तुलसी के ये गुण संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

तनाव को करता है दूर

तुलसी के एडाप्टोजेन गुण तनाव को दूर करते हैं। तुलसी के पानी का सेवन रेगुलर किया जाए तो दिमाग शांत रहता है, तनाव से छुटकारा मिलता है। यह क्रॉनिक बीमारियों से बचाव करने में जादुई असर करता है।

पाचन रहता है दुरुस्त

आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी में वातहर गुण मौजूद होते हैं, जिसका अर्थ है कि यह गैस और ब्लोटिंग का इलाज करने में मदद करता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि तुलसी का पानी आंत की गतिशीलता में सुधार करता है, पाचन में सहायता करता है और पाचन को दुरुस्त करता है।

श्वसन संबंधी बीमारियों से मिलती है राहत

तुलसी के पत्तों का उपयोग खांसी, सर्दी और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी परेशानियों का इलाज करने में किया जाता है। तुलसी में कफ को दूर करने वाले गुण मौजूद होते है। इसके सूजनरोधी गुण गले की खराश का इलाज करते हैं।

तुलसी का पानी कैसे बनता है?

तुलसी का पानी एक ऐसा ड्रिंक है जो तुलसी की पत्तियों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास या एक जग पानी में कुछ ताजी तुलसी की पत्तियां डालें और इसे 10-15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद आप पत्तियों को धीमी आंच पर कुछ देर के लिए उबालें। याद रखें कि पानी को बहुत लम्बे समय तक नहीं उबालना है। कुछ देर पानी उबालने के बाद उसे गुनगुना होने तक रख दें और फिर उसका सेवन करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayurvedic medicine

कागज के कचरे से बनेंगी दर्द की दवाएं, प्रदूषण कम करने का नया जुगाड़ आ गया!

July 13, 2023

सरकार फ्री में कर रही है आधार अपडेट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

April 20, 2023
PM Modi

PM धन-धान्य कृषि योजना के लिए 24 हजार करोड़ और ग्रीन एनर्जी पर 27 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार!

July 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.