Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बहुमत ना होने के बावजूद क्यों नहीं कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की जरूरत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
PM Modi cabinate
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इस बार के लोकसभा चुनाव ने बीजेपी को फिर सरकार बनाने का मौका तो दिया लेकिन पिछले दो बार की तुलना में कमजोर जनादेश मिला, ऐसा जनादेश जहां पर पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। बात जरूर 400 पार की हुई थी, चुनावी प्रचार के दौरान हर बार इस नारे का जिक्र रहा, लेकिन असल आंकड़ों में पार्टी सिर्फ 240 सीटें जीत पाई। इसी वजह से कई लोग अब बीजेपी की इस गठबंधन वाली सरकार की तुलना उस अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से कर रहे हैं जहां भाजपा बहुमत से 90 सीटें कम रह गई थीं, लेकिन फिर भी 5 साल पूरे किए गए।

समझने वाली बात यह है जब 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे, एनडीए सरकार के तहत एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया गया था। उसके तहत सभी साथी दल उन शर्तों पर साथ आए थे कि भाजपा अपने कोर एजेंडे से पीछे हट जाएगी। उसमें बात चाहे राम मंदिर की हो, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की हो या फिर हिंदुत्व की कट्टर विचारधारा की।

इन्हें भी पढ़े

india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
CM Dhami

बदरीनाथ में सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल, चांचणी पर थिरके

September 20, 2026
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी का युवा कनेक्ट, डूसू में कांग्रेस का डि-कनेक्ट, अब रणनीति पर उठे सवाल !

September 20, 2026
Load More

सभी तरह के समझौते करने के बाद 5 साल तक सरकार को चलाया गया था, ऐसे में इस बार जब एक बार फिर भाजपा बहुमत से पीछे रह गई और एनडीए के सहारे सरकार बनाने की नौबत आई, कहा गया कि फिर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनेगा। एक बार फिर भाजपा पर स्थानीय दलों का दबाव बढ़ेगा।

लेकिन बीजेपी के ही अपने नेता बताते हैं कि इस बार वैसी स्थिति नहीं है जैसी अटल बिहारी वाजपेयी के समय देखी गई थी। यहां भाजपा के पास कोई 180 सीटें नहीं हैं बल्कि 240 का आंकड़ा है। नेताओं का मानना है कि यह आंकड़ा ऐसा नहीं कि पार्टी को जल्दबाजी में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की ओर बढ़ना पड़ेगा।

बात चाहे जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की हो या फिर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की, पिछले कार्यकाल में ही सरकार ने यह दोनों काम पूरे कर लिए थे, ऐसे में इन मुद्दों के सहारे अब कोई भी पार्टी को नहीं घेर सकता। इसी तरह बात अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड की हो तो वहां भी एनडीए के कई दल बीजेपी का समर्थन करते हैं। एक देश एक चुनाव को लेकर भी कई दलों की आम राय सामने आ चुकी है, ऐसे में बीजेपी के लिए ज्यादा चुनौती नहीं रहने वाली।

इस बार के एनडीए दलों में एक खास बात यह भी है किसी ने भी अपनी तरफ से ज्यादा मांगें सरकार के सामने नहीं रखी हैं। एक तरफ अगर चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल पैकेज की मांग कर रहे हैं तो वही बिहार के लिए नीतीश कुमार भी आर्थिक सहायता चाहते हैं।े इसके अलावा किसी भी दल ने अभी तक जोर-शोर से अपनी कोई अलग मांग नहीं उठाई है।

अटल युग और मोदी युग में एक बड़ा अंतर यह भी है कि एक सरकार मजबूरी और समझौतों से बंधी हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार उसकी तुलना में ज्यादा मजबूत और स्थिर दिखाई पड़ती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पूंजी नियंत्रण

आमूल बदलाव के संकेत

May 9, 2023
money laundering

सबसे बड़ा भ्रम दो शब्द : ‘सरकारी पैसा’!

September 2, 2026
CM Devendra Fadnavis

अब भारत में ही पूरा होगा विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का सपना : CM देवेंद्र फडणवीस

June 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!
  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.