Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

100 लाओ, सरकार बनाओ…केशव प्रसाद का नाम लिए बिना अखिलेश यादव का खुला ऑफर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 18, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में हलचल मची हुई है. पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है. सूबे के कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं. वे खुलकर बयान दे रहे हैं. इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मानसून ऑफर. सौ लाओ, सरकार बनाओ. अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में किसी नेता का नाम नहीं लिया है. लेकिन माना जा रहा है कि ये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए है.

यूपी बीजेपी में मचे घमासान पर अखिलेश यादव इससे पहले भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने बुधवार को कहा था कि ये सरकार आपस में लड़ रही है. लखनऊ वाली सरकार कमजोर हुई है. बीजेपी में कुर्सी की लड़ाई में जनता परेशान हो रही है. अखिलेश के वार पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा, अखिलेश यादव बीजेपी की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है. सपा का PDA धोखा है. यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है. बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी.

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

पहले भी दे चुके हैं ऑफर

अखिलेश यादव पहले भी केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दे चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं. उन्होंने सपना तो देखा था सीएम बनने का. वह आज भी 100 विधायक ले आएं. अगर हिम्मत है तो ले आएं विधायक. एक बार बता रहे थे कि उनके पास 100 विधायक हैं. आज भी वे विधायक ले आएं तो समाजवादी पार्टी समर्थन कर देगी.

अखिलेश यादव ने कहा था उनका बहुत सपना है कि सीएम बनें. उन्हें स्टूल पर बैठाया गया. उनकी नेम प्लेट हटाई गई. उनके साथ जाने क्या क्या हुआ? फिर भी वे बीजेपी के साथ बने हुए हैं. अगर उनका सपना है सीएम बनने का तो तोड़ें बीजेपी को, बाहर आएं वहां से.

अखिलेश ने क्यों दिया ये बयान?

दरअसल, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा. वो 33 सीटें ही जीत पाई. वहीं सपा के खाते में 37 सीटें आई. बीजेपी का प्रदर्शन क्यों खराब रहा, इसे लेकर पार्टी में लगातार चर्चा हो रही है. बैठकों का दौर भी जारी है. केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है. उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. बीजेपी में मचे इस घमासान पर अखिलेश की भी नजर है. उन्हें बीजेपी पर हमला बोलने का मौका मिल गया है.

विधानसभा में किसके पास कितने विधायक?

यूपी विधानसभा में विधायकों की संख्या 403 है. एनडीए के पास कुल 283 विधायक हैं. इसमें से 251 बीजेपी के, अपना दल के 13, आरएलडी के 9, निषाद पार्टी के 5 और सुहेलेदव भारतीय समाज पार्टी के 6 विधायक शामिल हैं. वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया के विधायकों की संख्या 107 है. सपा के 105 और कांग्रेस 2 विधायक हैं. बसपा का 1 और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 विधायक हैं. वहीं, 9 विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं, जबकि सपा के इरफान सोलंकी की सदस्यता जा चुकी है, जिस वजह से विधानसभा की 10 सीटें रिक्त हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

नागदेवता मंदिर में सीएम धामी ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

April 17, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया

June 6, 2022
जोशीमठ

जटिल समस्या, कठिन समाधान

January 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.