Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

तिहाड़ के जेल अधिकारियों को सता रहा है ‘गैंगवॉर’ का डर, जेलों में पहुंच गए हैं 100 से ज़्यादा गैंगस्टर्स

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2022
in दिल्ली
A A
Tihar Jail
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों में गैंगवॉर होने की आशंका जाहिर की गई है। इसका कारण जेलों में लगातार गिरफ्तार करके लाए जा रहे गैंगस्टरों और इनके गुर्गों की बढ़ती संख्या बताई जा रही है। बताया गया है कि दिल्ली के अधिकतर बड़े-बड़े गैंगों के सरगना तो तिहाड़ पहुंच ही गए हैं, लगातार इनके गुर्गे भी गिरफ्तार कर जेल में लाए जा रहे हैं। इससे डर है कि कहीं जेलों के अंदर भी गैंगों में आपस में वर्चस्व की लड़ाई ना हो जाए। अगर ऐसा हो गया तो जेलों में बड़ा खून-खराबा हो सकता है।

मामले में तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल से बात की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह की तमाम आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए वह समय-समय पर गैंगस्टरों और इनके गुर्गों की जेल बदलते रहते हैं। तमाम नामी गैंगस्टरों की गतिविधियों पर मैनुअली और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाती है, ताकि किसी भी सूरत में जेलों के अंदर कानून-व्यवस्था ना बिगड़ने पाए। लेकिन, यहीं जेल के अन्य अधिकारियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि मौजूदा वक्त में हर दिन जेल चलाना बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हाल यह हो रहा है कि अब बदमाश जेल स्टाफ पर भी हमला करने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

जेल अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों में बंद गैंगस्टरों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई है। इनमें दिल्ली के अधिकतर बड़े-बड़े गैंग के सरगना भी जेलों में बंद हैं। जिनमें नीरज बवानिया, मंजीत महाल, लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, छेनू पहलवान, नासिर, टिल्लू ताजपुरिया, सुनील राठी, हाशिम बाबा, राहुल, वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काला राणा, रवि और अब जल्द ही विकास लगरपुरिया भी तिहाड़ जेल में आने वाला है।

ऐसे तमाम गैंगों के सरगना की संख्या बढ़ती ही जा रही है, जिससे जेलों के अंदर गैंगवॉर होने की आशंका बढ़ती जा रही है। जेल सूत्रों का कहना है कि लाख कोशिशों के बावजूद जेलों के अंदर से अभी भी कुछ बदमाश मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर हत्या, किडनैपिंग और रंगदारी लेने जैसे अपराध कर रहे हैं। लेकिन, जिस तरह से जेलों में इनकी संख्या बढ़ती जा रही है उस हिसाब से जेलों में इतने खतरनाक कैदियों को अलग-अलग रखने की जगह कम पड़ती जा रही है।

ऐसे में डर है कि अगर एक-दूसरे के दुश्मन गैंग कभी आमने-सामने आ गए तो बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी। चूंकि जेलों के अंदर तंबाकू और स्मैक जैसी ड्रग्स बेचने को लेकर भी बदमाशों के बीच वर्चस्व का बड़ा खेल चलता है। ऐसे में तिहाड़ जेल में बढ़ती जा रही गैंगस्टरों और इनके सदस्यों की संख्या से जेल अधिकारी भी आशंकित हैं कि कहीं जेल के अंदर भी इनमें गैंगवॉर ना हो जाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme court

नामकरण की माया

April 18, 2023
bank

भारत को चमकता सितारा बनाए रखने में प्राइवेट और बैंकिंग सेक्टर का ख़ास महत्व

March 8, 2023

GST कलेक्शन ने रचा नया इतिहास, अप्रैल में सरकार की हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई !

May 1, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.