Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
heavy rain
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश आफत बनकर आई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन देश के उत्‍तर-पश्चिमी हिस्सों और अगले तीन-चार दिन के दौरान मध्यवर्ती क्षेत्रों में मॉनसून सक्रिय रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, गोवा और गुजरात में कल तक तेज वर्षा जारी रहेगी। विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी कल तक अत्‍यधिक तेज वर्षा का अनुमान है।

यूपी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना

इन्हें भी पढ़े

National Award to WCL

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए वेकोलि को राष्ट्रीय सम्मान

August 17, 2026
teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Load More

दरअसल, बंगाल की खाड़ी से चल रही हवाएं उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने से उत्तर प्रदेश के गंगा मैदानी इलाकों पर आ रही हैं। इसके साथ ही एक साइक्लोन भी बना हुआ है और मानसून की ट्रफ रेखा भी उत्तर प्रदेश में आकर टिक गई है। इससे उत्तर प्रदेश में आगामी दो दिन मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है, लेकिन यह बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण खंडवार बारिश के रूप में होगी।

अगले 24 घंटे में लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फतेहपुर, हमीरपुर, उरई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं कानपुर में हल्की बारिश की ही संभावना है। यह मौसमी गतिविधियां उत्तर प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से सक्रिय हुई हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी से चल रही हवाएं अभी तक चीन की तरफ चली जा रही थी और अब उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से सीधे गंगा के मैदानी इलाकों पर आ रही हैं।

राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में भी बुधवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। सुबह से पाली, बीकानेर, सीकर सहित कई जिलों में बरसात हो रही है। लगातार बारिश के कारण जयपुर व बीकानेर शहर के स्कूलों में छुट्टी की गई है। सवाई माधोपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान ढह गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार काे अजमेर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारां, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और पाली में भारी बारिश का यलो अलर्ट ​जारी किया है। विभाग ने तीन अगस्त काे बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और सवाई माधोपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।

केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई

उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से यात्रा मार्ग पर फंसे दो हजार से अधिक लोगों को निकाल लिया गया है। गुरुवार को हेलीकॉप्टर के जरिए भीमबली, रामबाडा और लिनचोली से लगभग 425 यात्रियों को बचाया गया। सोनप्रयाग और भीम बली के बीच फंसे 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविरों में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार रात को मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन से सड़कों, पुलों, पानी और बिजली की लाइनों तथा कृषि भूमि को व्यापक नुकसान पहुंचा।

हिमाचल में बादल फटने से लापता 48 लोगों को तलाश तेज

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बुधवार आधी रात बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। अब तक पांच शव बरामद हुए हैं, वहीं 48 लोग लापता हैं और इनकी तलाश में बचाव कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। शिमला जिला के रामपुर से सटे समेज में सबसे ज्यादा 36 लोग लापता हैं।

वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सवेरे से तेज वर्षा

उधर, केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन में मृतकों की संख्या 274 हो गई है। 187 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि 107 लोग लापता हैं। 70 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 7000 से अधिक लोगों को रखा गया है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आज सवेरे से तेज वर्षा हो रही है, जिसके तलाशी अभियान में बाधा आई। प्रभावित क्षेत्र को छह भागों में बांटा गया है। जहां मलबे के बीच और शवों की तलाश के लिए 40 टीमें लगेंगी। प्रत्येक टीम में सशस्त्र बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियों के अलावा, तीन स्थानीय लोग और एक वन अधिकारी तथा डॉग स्क्वॉड भी शामिल है। चालियार नदी के किनारे 40 किलोमीटर के क्षेत्र में भी शवों की तलाश की जा रही है। इस बीच, चूरनमला में कल शाम एक सौ 90 फुट लंबा बेली ब्रिज चालू कर दिया गया। वायनाड में इस पुल से आज सुबह भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों में और अधिक सहायता कर्मी और सामग्री भेजी जा रही है।

उधर दिल्ली एनसीआर में भी बुधवार कोई हुई बारिश से जलभराव की स्थिति आ गई। कई रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो गए। वहीं मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को भारी बारिश की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
दुकान

कैसा ये सरकारी फ़रमान…नाम बताओ दुकान लगाओ!

July 19, 2024
pm modi

नेहरू की नीति अपनाकर मोदी सरकार ने किया भारत को मालामाल!

June 23, 2023
Maithili Thakur

मैथिली ठाकुर के प्रचार में ‘मिथिला पाग’ को लेकर क्यों बवाल जानिए !

October 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए वेकोलि को राष्ट्रीय सम्मान
  • सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.