Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 13, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Baba Ramdev Supreme Court
8
SHARES
258
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (13 अगस्त 2024) को योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ चल रहा अवमानना का मुकदमा बंद कर दिया। उच्चतम न्यायालय से रामदेव और बालकृष्ण को यह राहत लिखित में माफी मांगने के बाद मिली है। इस माफी में कहा गगया कि आगे से पतंजललि के उत्पादों को लेकर भ्रामक दावे और मिसलीडिंग विज्ञापन नहीं किए जाएंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में 14 मई को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट में बिना शर्त माफी स्वीकार

इन्हें भी पढ़े

hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन

September 18, 2026
PM Modi

विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

September 18, 2026
semiconductor chip

अब चीन नहीं, भारत बनेगा चिप मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल बॉस

September 18, 2026
passport

बच्चों के पासपोर्ट को लेकर मोदी सरकार के नए नियम क्या हैं? क्या होगा फायदा

September 18, 2026
Load More

जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस असनुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने आज ओपन कोर्ट में यह फैसला सुनाया। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना का केस बंद करने के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोर्ट दोनों के द्वारा दिए गए बिना किसी शर्त माफीनामा को स्वीकार करती है। कोर्ट ने दोनों को भविष्य में अदालत का उल्लंघन ना करने की चेतावनी भी दी।

14 मई को SC ने सुरक्षित रख लिया था फैसला

आपको बता दें कि 14 मई को बेंच ने अवमानना केस में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं 23 अप्रैल को पतंजलि द्वारा अखबार में दिए गए सार्वजनिक माफी (Public apology) के साइज़ को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद पतंजलि आयुर्वेद ने एक बार फिर बड़े साइज़ में सार्वजनिक माफीनामा प्रकाशित किया था।

कोर्ट में हाजिरी और हलफनामा अस्वीकार

इससे पहले 16 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय ने रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि को सार्वजनिक माफीनामा जारी करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। और दोनों को अगली सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा। गौर करने वाली बात है कि 10 अप्रैल को कोर्ट ने बाबा रामदेव, पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण द्वारा पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर दाखिल किए गए दूसरे हलफनामे को स्वीकार करने से मना कर दिया था।

बता दें कि SC ने उत्तराखंड स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भी पतंजलि आयुर्वेद द्वारा प्रकाशित किए गए ‘भ्रामक विज्ञापनों’ के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करने पर लताड़ लगाई थी।

शोकॉज नोटिस: कब-कब, क्या-क्या हुआ?

2 अप्रैल को जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस असनुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने रामदेव और बालकृष्ण दोनों को अगली सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश दिया था। बेंच ने एक हफ्ते के भीतर इन दोनों को इस मामले में हलफनामा जमा करने का यह आखिरी मौका भी दिया।

इससे पहले 19 मार्च को कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण को अवमानना मामले में जारी शोकॉज नोटिस का जवाब ना देने पर पहली बार अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

इससे पहले 27 फरवरी को कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर एलोपैथी दवाइयों के खिलाफ दुष्प्रचार करने और अपनी आयुर्वेदिक दवाइयों के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर कड़ी फटकार लगाई थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
terrorists

क्यों खौफ में हैं दुनिया दहलाने वाले दहशतगर्द?

June 1, 2023
Turkey and Azerbaijan

पाकिस्तान का सपोर्ट कर बुरे फंसे तुर्किए-अजरबैजान!

May 12, 2025
news

गुमनाम नायक: पत्रकार और उनके परिवार!

October 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन
  • विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.